फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाय की प्याली में भी आया महंगाई का उबाल, जानिए कितने रुपये महंगी हुई चायपत्ती

Wed, 25 Nov 2020 09:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Nov 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
tea price becomes expensive after lockdown and corona
चाय। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में सब्जी, तेल व खाद्य सामग्री के महंगा होने के बाद अब चाय की प्याली में भी उबाल आ गया है। चाय की पत्ती के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं।

tea price becomes expensive after lockdown and corona
चाय। (फाइल फोटो) - फोटो : pixabay

बता दें कि चाय की पत्ती पर 100 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। जिसके चलते घरों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। कोरोना संक्रमण बचाव के लिए देश में 22 मार्च को लॉकडाउन लागू किया गया था।

 

tea price becomes expensive after lockdown and corona
चाय। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के बाद भी मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता रहा जो अभी तक जारी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए गर्म पानी के साथ ही लोगों ने चाय का सेवन भी खूब किया। जिसके चलते चाय की पत्ती की खपत काफी बढ़ गई। पैक्ड चाय 50 से 150 तो खुली चाय पर 100 से 150 रुपये प्रति किलो तक कीमत बढ़ी है। थोक व्यापारियों के मुताबिक जुलाई से अक्तूबर तक चाय पत्ती उत्पादन का सीजन रहता है, लेकिन बाढ़ की वजह से कई जगहों पर फसल प्रभावित हुई है। इससे पहले लॉकडाउन ने भी असर डाला था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
tea price becomes expensive after lockdown and corona
खुली चायपत्ती। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

कंपनी के साथ ही थोक बाजारों में खुली बिकने वाली चाय की पत्ती में भी खपत का इजाफा हुआ है। कारोबारियों के अनुसार अप्रैल व मई महीने में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन और असम में अनियमित बरसात होने का सीधा असर चाय के उत्पादन पर पड़ा है।

 

विज्ञापन
tea price becomes expensive after lockdown and corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चाय की पैदावार कम होने के कारण चाय की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। अगले कई महीनों तक दाम कम होने की संभावना नहीं है। सिद्धार्थनगर के किराना व्यवसाई बबलू, दीपू, संदीप और चंदन ने बताया कि नामचीन कंपनियों के अलावा खुली चाय के दाम भी 100-150 रुपये बढ़ें हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed