फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

55 घंटे बाद आधा गोरखपुर शहर हुआ गुलजार, आधे में अभी भी पसरा सन्नाटा, देखें तस्वीरें

Tue, 14 Jul 2020 02:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Jul 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Unlock After 55 hours gorakhpur city became crowd on and many police stations will lockdown till July 20
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 55 घंटे बाद ग्रामीण इलाकों समेत शहर का आधा हिस्सा तो फिर से गुलजार हो उठा मगर राजघाट, कोतवाली और तिवारीपुर थाना क्षेत्र में आने वाले शहर के बाकी के करीब आधे हिस्से में सन्नाटा पसरा रहा। इन इलाकों में 20 जुलाई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन का पहरा बरकरार रहेगा। इन इलाकों में हॉटस्पॉट की संख्या अधिक होने पर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने 18 की रात 10 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगा रखा है। शासन की नई व्यवस्था के तहत अब सप्ताह के हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा लिहाजा अब इन इलाकों को आजादी सोमवार यानी 20 की सुबह पांच बजे ही मिल पाएगी।

Unlock After 55 hours gorakhpur city became crowd on and many police stations will lockdown till July 20
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।

सोमवार की सुबह जहां आधे शहर से बैरीकेडिंग हटाई गई वहीं राजघाट, कोतवाली और तिवारीपुर थाना क्षेत्रों में बढ़ाई गई। इन थाना क्षेत्रों के मोहल्लों में जाने वाली मुख्य सड़क पर ही पुलिस ने बैरीकेडिंग कर रोक दिया। घोषकंपनी से कोतवाली जाने वाली सड़क पर कोरोना संक्रमित मिलने की वजह से तीन दिन पहले ही बैरीकेडिंग लगा दी गई थी। मगर सोमवार को घोषकंपनी चौराहे से रेती, टाउनहॉल और जिला अस्पताल जाने वाली सड़क को भी बैरीकेडिंग कर घेर दिया गया। इसी तरह टीपी नगर से नार्मल जाने वाली और नांगलिया हॉस्पिटल से नार्मल टैक्सी स्टैंड और घंटाघर जाने वाली सड़क पर बैरीकेडिंग कर घेर दिया गया। हालांकि इन इलाकों की गलियों में दिनभर मोटरसाइकिलें दौड़ती रहीं। कुछ लोग गली-गली ही एक कॉलोनी से दूसरी कॉलोनी होते हुए शहर के उन इलाकों तक भी पहुंचने में सफल रहे जहां लॉकडाउन नहीं था।

Unlock After 55 hours gorakhpur city became crowd on and many police stations will lockdown till July 20
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।

आजाद इलाकों में भी कम रहा ट्रैफिक लोड
करीब आधे शहर में लॉकडाउन बरकरार रहने की वजह से जो इलाके खुले थे वहां भी पहले की तुलना में सड़कों और दुकानों पर भीड़ कम दिखाई पड़ी। सोमवार होने के बाद भी पैडलेगंज से लेकर छात्र संघ चौराहा, अंबेडकर चौक, बैंक रोड आदि प्रमुख मार्गों पर सोमवारी जाम नहीं दिखाई पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock After 55 hours gorakhpur city became crowd on and many police stations will lockdown till July 20
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।

पहरे वाले इलाकों में दूध की किल्लत
तीन थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन की वजह से वहां किराना की दुकानें भी बंद हैं। ज्यादातर किराना दुकानों पर ही पैकेट के दूध भी मिलते है मगर दुकानें बंद होने की वजह से कई मोहल्लों में दूध की किल्लत से लोग परेशान हुए। हालांकि दूधियों के आवागमन पर कोई रोक नहीं होने की वजह से ज्यादातर लोगों को सहूलियत भी हुई।

विज्ञापन
Unlock After 55 hours gorakhpur city became crowd on and many police stations will lockdown till July 20
gorakhpur unlock - फोटो : अमर उजाला।

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि तीनों थाना क्षेत्र में सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। लोगों से अपील है कि बिना इमरजेंसी के कोई भी अपने घरों से न निकले। जरूरी सामान, ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल के जरिए मंगाए जा सकते हैं। दूध और सब्जी मोहल्लों तक भेजे जा रहे हैं। दुकानें और अस्पताल भी खुले हैं। कोई भी बेवजह सड़क पर घूमता दिखाई पड़ा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed