फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल दहला देने वाली वारदात: चार माह के मासूम को पिलाया तेजाब, इतनी सी थी वजह

Thu, 24 Jun 2021 05:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Jun 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Four Month old boy died in Panipat of Haryana
तेजाब पिलाने से चार माह के मासूम की मौत। - फोटो : अमर उजाला
पानीपत में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चार माह के एक मासूम को मामूली रंजिश में तेजाब पिला दिया गया। दो दिन तड़पने के बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। आरोप पड़ोस की एक महिला पर लगा है। मामला पानीपत के बरसत रोड चुंगी के पास विकास नगर का है। एक महिला ने अपने पड़ोसी के 4 माह के बेटे को तेजाब पिला दिया। गुरुवार सुबह 9 बजे रोहतक पीजीआई से पानीपत लाने के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि आठ दिन पहले आरोपी महिला की बेटी के साथ मृतक की बड़ी बहन का झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में आरोपी महिला ने मंगलवार सुबह आठ बजे मासूम को तेजाब पिलाया और फरार हो गई। पीजीआई रोहतक में वेंटिलेटर नहीं मिलने पर परिवार के लोग मासूम बच्चे को वापस पानीपत ला रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई।  मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि वह हाल में पानीपत बरसत रोड चुंगी के पास किराए के मकान में रहने आया था। वह बरसत रोड पर पल्लेदारी का काम करता है। उसके 2 बच्चे हैं। बड़ी बेटी राखी (5) और 4 माह का हर्षित। उनके पड़ोस में एक परिवार अपनी 6 वर्ष की बेटी के साथ रहता है। 

 
Four Month old boy died in Panipat of Haryana
गमगीन बैठी मां। - फोटो : अमर उजाला
करीब 8 दिन पहले पड़ोसी की बेटी और उसकी बेटी राखी का खेलते समय झगड़ा हो गया था, जिस पर पड़ोसन ने राखी को थप्पड़ मार दिया था। उसकी पत्नी कांता ने बीच में आकर राखी को बचाया और बच्ची पर हाथ उठाने पर आरोपी महिला के साथ उसका झगड़ा हो गया। 
 
Four Month old boy died in Panipat of Haryana
मां की गोद में मासूम हर्षित। - फोटो : फाइल फोटो
आरोप है कि मंगलवार सुबह 8 बजे मकान मालिक ने पानी भरने के लिए आवाज लगाई तो कांता दूसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर पानी भरने गई थी। जैसे ही वह ऊपर आई तो पड़ोसी महिला उसके कमरे से निकलकर भाग रही थी। वह कमरे में गई तो बेटे हर्षित के मुंह से झाग निकल रहा था और फर्श पर तेजाब पड़ा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Four Month old boy died in Panipat of Haryana
अस्पताल के बाहर बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पत्नी की सूचना पर वह घर पहुंचा और बेटे को मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने बच्चे का 1 दिन उपचार किया। बुधवार सुबह उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी महिला ने हर्षित को तेजाब पिलाया है।

 
विज्ञापन
Four Month old boy died in Panipat of Haryana
तेजाब - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
शिकायत मिलने पर की जाएगी कारवाई
बच्चे का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, परिवार की ओर से अभी तक शिकायत नहीं मिली है। जो शिकायत मिलेगी, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।- सुनील कुमार , शहर थाना प्रभारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed