हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
26 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा और पंजाब से दिल्ली आ रहे हजारों किसानों पर सरकार की सख्ती, सीमाएं सील
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों में संशोधन पर हरियाणा और पंजाब में किसानों का गुस्सा फिर भड़क गया। बुधवार को दिल्ली आ रहे किसानों को दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर रोकने के लिए कुरुक्षेत्र के त्योड़ा थेह के पास पुलिस-प्रशासन ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मुंबई हमले की 12वीं बरसी आज, शहीद सुरक्षाकर्मियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले की गुरुवार को 12वीं बरसी है। महानगर पुलिस शहीद सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें महामारी की वजह से सिर्फ सीमित संख्या में लोग शिरकत करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज दो बजे तक दिल्ली की सीमा पार नहीं करेगी मेट्रो, इसके बाद सामान्य हो जाएंगी सेवाएं
किसान आंदोलन में आंदोलनकारियों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं में बदलाव किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अभी और गिरेगा पारा ...कल से उत्तर भारत में शीतलहर के आसार, दिल्ली में आज हो सकती है बूंदाबांदी
मौसम विभाग ने 27 नंवबर से पश्चिमी यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में शीत लहर चलने की आशंका जताई है। विभाग ने कहा, शुक्रवार से रविवार के बीच इन इलाकों में तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर