सब्सक्राइब करें

13 लाख ट्यूलिप से गुलजार होगा एशिया का ये सबसे बड़ा गार्डन, देखें मनमोहक नजारे

अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 29 Feb 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Asia's largest tulip garden in srinagar jammu kashmir
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala

कश्मीर घाटी को एक बार फिर से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए पर्यटन विभाग पूरा प्रयास कर रहा है। वहीं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहने वाले श्रीनगर में स्थित एशिया के संबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में इस बार 13 लाख के करीब ट्यूलिप खिलने की उम्मीद है।



 

Trending Videos
Asia's largest tulip garden in srinagar jammu kashmir
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala

पर्यटकों को कश्मीर की ओर आकर्षित करने के लिए जहां एक ओर पर्यटन विभाग द्वारा कई राज्यों में प्रमोशन शो किये जा रहे हैं वहीं घाटी में जमीनी स्तर पर पर्यटकों को लुभाने के लिए ट्यूलिप गार्डन को खोलने के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए फ्लॉरिकल्चर विभाग की ओर से ट्यूलिप गार्डन में तैयारी की जा रही है। उनकी कोशिश यह है कि जल्द इसे खोल दिया जाए ताकि पर्यटक एक बार फिर से कश्मीर की ओर आकर्षित हो सकें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Asia's largest tulip garden in srinagar jammu kashmir
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala

फ्लोरिकल्चर विभाग के ट्यूलिप गार्डन के इंचार्ज ने बताया कि पिछली बार साढ़े 12 लाख ट्यूलिप लगाए गए थे और इस बार यह संख्या बढ़ाकर 13 लाख की गई है। मौसम अच्छा रहने पर उम्मीद है कि यह फूल अच्छे से खिलेंगे। बताया कि इस बार चार नई किस्म के ट्यूलिप विदेश से आयात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर मौसम अच्छा रहा तो मार्च के आखरी हफ्ते में इसे पर्यटकों को खोल दिया जाएगा।
 

Asia's largest tulip garden in srinagar jammu kashmir
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala

घाटी की सुंदरता को और देंगे बढ़ावा
अधिकारी के अनुसार ट्यूलिप के पूरी तरह से खिलने के लिए 20 डिग्री के आसपास का तापमान होना चाहिए। उम्मीद है कि जल्द ही  ट्यूलिप के रंगे-बिरंगे फूल घाटी की सुंदरता में और बढ़ावा देंगे। इतना ही नहीं पिछले वर्ष इस बाग से कुछ बदलाव भी लाए गए हैं जिसमें बाग के बीचोबीच एक वॉटर चैनल भी है।

 

विज्ञापन
Asia's largest tulip garden in srinagar jammu kashmir
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : Amar Ujala

पांच लाख पर्यटक आने की उम्मीद
पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि चार से पांच लाख पर्यटक इस बार इस बाग को देखने के लिए पहुंचेंगे। इसके लिए यहां पर ट्यूलिप के साथ-साथ कई अन्य प्रकार के फूल भी लगाए गए हैं, ताकि आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण बना रहे। वहीं अप्रैल के पहले सप्ताह में पर्यटन विभाग की ओर से एक ट्यूलिप फेस्टिवल का भी आयोजन किया जा रहा है, जो देश-विदेश के पर्यटकों को इस ओर आकर्षित करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed