फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K:झज्जर कोटली में आतंकियों से हुई मुठभेड़ की लाइव तस्वीरें, पैरा कमांडो थे मोर्चे पर

Thu, 13 Sep 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 13 Sep 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
live photos of Massive Encounter With Militants In Jhajjar Kotli Jammu Kashmir
AATANKI - फोटो : अमर उजाला
जम्मू से 27 किमी दूर झज्जर कोटली इलाके में सुरक्षाबलों ने बड़ा सर्च अभियान चलाते हुए लश्कर के तीन पाकिस्तानी आतंकियों को कटरा जाने वाले पुराने मार्ग पर मार गिराया गया। इस ऑपरेशन में आतंकियों कि तलाश के लिए हेलीकाप्टर और ड्रोन की मदद ली गई। गुरुवार को दिनदहाड़े हुई म़ुठभेड़ में सीआरपीएफ के पांच जवान, जम्मू कश्मीर पुलिस के दो कर्मी सहित सेना के भी कई जवान घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी सांबा के तरनाह नाले से भारतीय सीमा में घुसे थे। इससे रास्ते से पहले भी कई बार घुसपैठ हो चुकी है।


 
live photos of Massive Encounter With Militants In Jhajjar Kotli Jammu Kashmir
AATANKI - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जैश के तीन आतंकियों ने हाईवे पर दिनदहाडे अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत मचा दी थी। इसके बाद वह पुलिस कर्मियों पर फायरिंग करते हुए जंगल में भाग गए थे। हमला उस समय हुआ जब पुलिस वालों ने एक ट्रक की तलाशी लेने की कोशिश की। घटना स्थल से एक एके 47, एक चाइनीज पिस्टल, छह ग्रेनेड व अन्य सामान बरामद हुआ है।
live photos of Massive Encounter With Militants In Jhajjar Kotli Jammu Kashmir
AATANKI - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, तीनों आतंकी फिदायीन हमले करने के उद्देश्य से दाखिल हुए हैं। ये आतंकी कठुआ के हीरानगर नाले से घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे। इसके बाद तीनों आतंकी जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे एक ट्रक पर सवार होकर कश्मीर जा रहे थे। इस ट्रक में बाड़ी ब्राह्मणा से वालपुट्टी लोड की गई थी। झज्जर कोटली के पास पुलिस ने ट्रक रोकने की कोशिश की परंतु चालक ट्रक चालक रियाज लेकर वहां से भाग निकला।

पुलिस ने पीछा किया तो चालक ने ट्रक को झज्जर कोटली के साईं कैफेटेरिया के पास खड़ा कर दिया। इस बीच पुलिस पहुंच गई और उसने चालक से ट्रक की जांच करवाने को कहा। पुलिस ने जैसे ही साइड का दरवाजा खोला तो अंदर छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कर्मी दूसरी तरफ भागा। इतने में आतंकी भी बाहर निकले और जंगल की तरफ भाग निकले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
live photos of Massive Encounter With Militants In Jhajjar Kotli Jammu Kashmir
AATANKI - फोटो : अमर उजाला
इस एनकाउंटर में अबतक सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो चुके हैं। घायलों में एक डिप्टी कमांडेंट भी शामिल हैं। सूत्रों कि माने तो घायलों में एक जवान को सर पर भी गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
live photos of Massive Encounter With Militants In Jhajjar Kotli Jammu Kashmir
AATANKI - फोटो : अमर उजाला
घायलों में सीआरपीएफ के हर्षपाल सिंह, पंचम सिंह, अभय सिंह, मनोज कुमार, जाकिर हुसैन घायल हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के मोहम्मद इकबाल, भानू प्रताप सिंह सहित कई जवान घायल हैं। सूत्रों के मुताबिक सेना के भी दो जवानों के घायल होने कि सूचना है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed