पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बारामुला जिले में उड़ी सेक्टर के कमल कोट में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से गोलाबारी की जा रही है। जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। इससे पहले कल यानी कि शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने उड़ी सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की थी। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य नागरिक भी घायल हुए। वहीं भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।
आठ सैनिकों के मारे जाने और 19 के घायल होने के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तान, फिर की नापाक हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि शुक्रवार को पुंछ जिले के कीरनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए भारी गोलाबारी करने के साथ ही बैट हमले की कोशिश की। जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। दोनों मोर्चो पर सेना ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की एक दर्जन चौकियां तबाह कर दीं। इसमें आठ सैनिक मारे गए, जबकि 19 सैनिक घायल हुए हैं। दूसरी ओर रात आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के बालाकोट और राजोरी के बालाकोट में भी गोलाबारी शुरू कर दी जो देर रात तक जारी थी।
इस बीच पाकिस्तानी सेना की शह पर आतंकियों के साथ ही बैट ने कीरनी फारवर्ड क्षेत्र में हमले की कोशिश की जिसे सेना ने यूनिवर्सल मशीनगनों और रॉकेट लांचर दागकर नाकाम बनाया। इससे बैट सदस्यों को पीछे भागना पड़ा। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के काफी दूर से तोपों का प्रयोग करते हुए कुछ गोले दागे जो डोकरी और बगयादरा में गिरे।
सूत्रों का कहना है कि सेना की कार्रवाई में दहशत में आई पाकिस्तानी सेना ने रात नौ बजे के बाद अपनी कुछ गाड़ियों की लाइट बंद करके उन्हें कीरनी फारवर्ड तक पहुंचाया। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल सैनिकों को वहां से निकाल कर ले गए।