फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीमा पर अलर्टः 23 लांचिंग पैड से घुसपैठ की फिराक में आतंकी, जवानों के साथ पुलिस को भी किया गया सतर्क

Sat, 27 Jun 2020 04:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 27 Jun 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Terrorists in infiltration from 23 launching pads, alert on border, all police stations were also alerted
सीमा सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला

संघर्षविराम उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ के खुफिया इनपुट मिलने के बाद नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर चौकसी बढ़ा दी गई है। अलर्ट जारी करने के साथ ही बॉर्डर पर जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। सभी पुलिस थानों व पोस्ट को बॉर्डर इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के प्रति अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही ग्राम सुरक्षा समितियों को भी सक्रिय किया गया है। कश्मीर घाटी में ड्रोन से हथियार और विस्फोटक गिराए जाने के इनपुट के बाद एलओसी से सटे इलाकों में हवाई मार्ग से भी निगरानी की जा रही है।

Terrorists in infiltration from 23 launching pads, alert on border, all police stations were also alerted
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान। - फोटो : PTI

सूत्रों ने बताया कि, घुसपैठ वाले रूट पर सेना और पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाए हैं ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, अल-बद्र और हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से एलओसी पर 23 लांचिंग पैड सक्रिय किए जाने की खबर है। खासकर राजोरी व पुंछ से लगती एलओसी पर इन पैड पर आतंकियों को घुसपैठ के लिए तैयार रखा गया है। सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मैनुअल और इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विलांस उपकरणों से नजर रखी जा रही है।


 
Terrorists in infiltration from 23 launching pads, alert on border, all police stations were also alerted
बीएसएफ के जवान

वहीं, संघर्षविराम उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ और ड्रोन से हथियार भेजने की फिराक में लगे पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी और गश्त बढ़ा दी है। खराब मौसम के बावजूद जवान दिन-रात सीमा पर चौकसी बरत कर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर रहे हैं। सीमा पर तैनात एक बीएसएफ जवान ने कहा, हम पाकिस्तान की साजिशों को नाकाम करने के लिए दिन-रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त कर रहे हैं। सुरंगों की भी तलाशी ले रहे हैं और सीमा पार से आने वाले ड्रोन को तुरंत मार गिराने के लिए तैयार हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Terrorists in infiltration from 23 launching pads, alert on border, all police stations were also alerted
अंतरराष्ट्रीय सीमा - फोटो : फाइल, अमर उजाला

उन्होंने कहा कि हम देश की रक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। गौरतलब है कि, शनिवार को कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षाकर्मियों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को नष्ट किया था। इसमें यूएस निर्मित एम-4 राइफल और सात चीन निर्मित ग्रेनेड मिले थे।


 
विज्ञापन
Terrorists in infiltration from 23 launching pads, alert on border, all police stations were also alerted
बीते दिनों नौगाम के इसी क्षेत्र में आतंकियों ने की थी घुसपैठ की कोशिश - फोटो : भारतीय सेना

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के 19 रूट को सेना और पुलिस ने चिह्नित किए हैं। यह सभी रूट एलओसी से लगते जिले बारामुला, कुपवाड़ा, पुंछ, राजोरी और बांदीपोरा में हैं। इस साल पाकिस्तान ने एलओसी पर 800 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। साथ ही 30 बार घुसपैठ की नाकाम कोशिश की है। घुसपैठ के प्रयास में 13 घुसपैठियों को इस साल मार गिराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed