बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। बैंक में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। सिक्योरिटी और फायर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत ही आवेदन करा लें। पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
Bank of Baroda: बस एक इंटरव्यू से बन जाएंगे बैंक में ऑफिसर, मिलेगी 88000 तक सैलरी
पदों का विवरण -
पदों का नाम पदों की संख्या वेतन
सिक्योरिटी ऑफिसर 27 पद 71000 रुपये
फायर ऑफिसर 05 पद 88000 रुपये
शैक्षणिक योग्यता -
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक और फायर ऑफिसर के लिए संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा -
- उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल पदानुसार निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क -
- जनरल / ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 600 / -
- SC / ST / PWD के लिए 100 / -
ऐसे करें आवेदन शुल्क का भुगतान -
- डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
महत्वपूर्ण तिथियां -
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि- 18 दिसंबर, 2020
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 08 जनवरी, 2021
- आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि - 08 जनवरी, 2021
Sarkari Naukri 2020 LIVE: इन सरकारी विभागों में नौकरी कर रही है आपका इंतजार, हाथ से न निकल जाए मौका
