{"_id":"6a5bb7c9b11692bbe10012e5","slug":"government-to-provide-e-tricycles-to-differently-abled-female-students-apply-online-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-160104-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दिव्यांग छात्राओं को सरकार देगी ई-ट्राईसाइकिल, करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दिव्यांग छात्राओं को सरकार देगी ई-ट्राईसाइकिल, करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओ से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ई-ट्राईसाइकिल सहायता योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत जनपद की 16 वर्ष या उससे अधिक आयु की अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को शैक्षिक पुनर्वास एवं सुगम आवागमन के लिए ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्रति लाभार्थी अधिकतम 65 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्हाेंने बताया कि इस योजना का लाभ मस्कुलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफीलिया आदि से प्रभावित उन छात्राओं को मिलेगा जिनकी शारीरिक स्थिति ई-ट्राईसाइकिल चलाने के अनुकूल हो। आवेदक के पास दिव्यांग प्रमाणपत्र या यूडीआईडी कार्ड होना अनिवार्य है, जो मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रमाणित हो। लाभार्थी या उसका परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए। गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, पिछले पांच वर्षों में किसी अन्य स्रोत से ई-ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वाली छात्राएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
आवेदन के साथ संबंधित शिक्षण या प्रशिक्षण संस्थान से अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। अधिक जानकारी एवं आवेदन संबंधी सहायता के लिए छात्राएं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय विकास भवन में संपर्क कर सकती हैं। विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन 8189038729 नंबर से भी किसी तरह की जानकारी ली जा सकती है।