फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Admission process for second and third-year undergraduate courses begins.

Bulandshahar News: स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Admission process for second and third-year undergraduate courses begins.
बुलंदशहर। जिले में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रवेश प्रक्रिया 25 जुलाई तक जारी हरेगी। साथ ही कॉलेजों ने अगस्त माह से कक्षाओं का संचालन करने की भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि स्नातक कोर्सों में बीए, बीएससी, बीकॉम के द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाओं के प्रवेश शुरू हो गए हैं। इसलिए संबंधित कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वह अपना प्रवेश 25 जुलाई तक हरहाल में करा लें। उन्होंने यह भी बताया कि प्रवेश के लिए संबंधित कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को मैसेज और कॉल के जरिए भी कॉलेज सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज में काउंटर बनाकर एडमिशन किए जा रहे हैं। कॉलेजों में अतिरिक्त डेस्क भी बना दी गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगस्त माह से कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए भी कॉलेजों की ओर से तैयारियां शुरू हो सकी है। साथ ही उन्होंने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि वे 20 जुलाई तक अपना पंजीकरण अवश्य करा दें। पंजीकरण प्रक्रिया होने के बाद सीसीएसयू की ओर से मेरिट जारी कर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed