फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Car crashes into high-tension pole; power out for 15 hours, leaving people distressed amidst scorching heat.

Bulandshahar News: हाईटेंशन पोल से टकराई कार, 15 घंटे गुल रही बिजली, भीषण गर्मी में परेशान रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Car crashes into high-tension pole; power out for 15 hours, leaving people distressed amidst scorching heat.
जहांगीराबाद में कार की टक्कर से टूटे हाईटेंशन पोल को बदलते बिजली कर्मचारी। संवाद
जहांगीराबाद। शुक्रवार देर रात नशे की हालत में कार चला रहे एक युवक ने बाल्मीकि पुल के पास हाईटेंशन पोल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल उखड़ गया और नगर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 15 घंटे तक बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पानी की किल्लत हो गई और इन्वर्टर भी जवाब दे गए। शनिवार सुबह तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में चालक अकेला सवार था। हादसे के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार बस स्टैंड के पास एक बड़े पत्थर पर चढ़ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक भी घायल हो गया। उसे सीएचसी जहांगीराबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हाईटेंशन पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण शुक्रवार रात करीब 12 बजे से नगर के कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लंबे समय तक बिजली न आने से लोगों के घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई। भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलने पर एसडीओ दयाशंकर सिंह और अवर अभियंता विनोद कुमार विद्युत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और नया पोल लगवाकर करीब 15 घंटे बाद आपूर्ति बहाल कराई। बाद में विद्युत विभाग की ओर से कार चालक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई। अधिशासी अभियंता सौरभ मिश्रा ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल को बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन

---
कोट
कार चालक के विरुद्ध तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - भरत सिंह सोनकर, सीओ अनूपशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed