फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Son kills father with a blow from a spade over a property dispute.

Bulandshahar News: संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता की फावड़ा से वार कर की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Son kills father with a blow from a spade over a property dispute.
नगर के देपीपुरा में विलाप करते मृतक रामप्रताप के परिजन। संवाद
बुलंदशहर। संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। घटना के समय पिता-पुत्र घर में अकेले थे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी ने मोहल्ले में रहने वाले अपने जीजा को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, वारदात के बाद मोहल्ले में घूम रहे आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

देवीपुरा निवासी जोगेंद्र ने बताया कि उनके ससुर रामप्रताप 70 वर्ष देवीपुरा में ही महिला थाने के पास परिवार के साथ रहते थे। उनके चार बेटी और एक बेटा पुष्पेंद्र है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी राधा उनके साथ रहती है, वह घर में ही परचून की दुकान करते थे। देवीपुरा में उनके नाम पर करीब डेढ़ बीघा जमीन है। बेटा पुष्पेंद्र शराब के लिए उनसे रुपये मांगता था और जमीन को उसके नाम कराने के लिए कहता था। बेटे का चाल-चलन ठीक नहीं होने के कारण वह जमीन उसके नाम कराने के लिए तैयार नहीं थे। जिसको लेकर पिता-पुत्र में विवाद रहता था। जोगेंद्र ने बताया कि उनकी सास मुन्नी नौरंगाबाद खादर स्थित अपने मायके गई हुई हैं। घर पर उनके ससुर, छोटी बेटी राधा और पुष्पेंद्र थे। शनिवार की दोपहर राधा मोहल्ले में गई हुई थी। घर पर रामप्रताप और पुष्पेंद्र अकेले थे। इस दौरान पुष्पेंद्र ने संपत्ति को लेकर चले आ रहे विवाद में फावड़े से वार कर अपने पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग घर पहुंचे रामप्रताप को लहूलुहान पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, घटना के बाद मोहल्ले में घूम रहे पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रखर पांडेय का कहना है कि आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मेरा पिता से झगड़ा हो गया, मैने उन्हें फावड़े से वार कर घायल कर दिया
बुलंदशहर। पिता की हत्या करने के बाद पुष्पेंद्र देवीपुरा में रह रही अपनी बहन पूजा के घर पहुंचा। जहां उसे उसके जीजा जोगेंद्र मिले। पुष्पेंद्र ने अपने जीजा को बताया कि उसका पिता से झगड़ा हो गया और उसने फावड़े से वार कर पिता को घायल कर दिया। जोगेंद्र ने बताया कि जब वह पत्नी पूजा के साथ मौके पर पहुंचे तो उनके ससुर रामप्रताप लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे और उनकी मृत्यु हो चुकी थी। बताया कि पुष्पेंद्र की हरकतों से तंग आकर उनके ससुर रामप्रताप घर छोड़कर चले गए थे। छह साल बाद तीन महीने पहले ही उन्हें परिवार के लोग मनाकर वापस घर लाए थे। वह रिश्तेदारी में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की हत्या करने के बाद मोहल्ले में घूमता रहा आरोपी पुष्पेंद्र
बुलंदशहर। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पुष्पेंद्र शराब पीने का आदि है। ज्यादातर समय वह शराब के नशे में रहता है। पिता की हत्या करने के बाद भी वह मोहल्ले में घूम रहा था। जिस समय उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया उस समय भी उसके पास शराब के कई पव्वे थे। पुष्पेंद्र की शराब पीने की लद के चलते ही करीब चार साल पहले उसकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ उसे छोड़कर चली गई थी। उसकी शादी 2018 में ऊंचागांव की मढैया में हुई थी। पुष्पेंद्र अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन था। मगर शराब की लद के चलते उसने काम छोड़ दिया था। शराब के लिए पैसे दिए जाने वह पिता से आए दिन झगड़ा करता था और संपत्ति को उसके नाम पर कराने के लिए कहता था।

नगर के देपीपुरा में विलाप करते मृतक रामप्रताप के परिजन। संवाद

नगर के देपीपुरा में विलाप करते मृतक रामप्रताप के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed