Bihar BSSC स्टेनोग्राफर परीक्षा की अधिसूचना जारी। बिहार बीएसएससी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर स्टेनोग्राफर के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार जो स्टेनोग्राफर परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे बीएसएससी की अधिकारिक वेबसाइट से अधिसूचान को डाउनलोड करें और अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करें।
12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, सालाना वेतन लाखों में
पदों का विवरणः
पदों का नाम पदों की संख्या वेतन
स्टेनोग्राफर 326 5200-20200 रूपये एवं, ग्रेड-पे 2400 रूपये/-
महत्वपूर्ण तिथियांः
आवेदन की प्रारंभ तिथिः 07 मार्च, 2019
आवेदन की अंतिम तिथिः 30 मार्च, 2019
सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन शुल्कः
सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 600 रूपये/-
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (सिर्फ बिहार के स्थायी निवासी ) उम्मीदवारों के लिए -150 रूपये/-
बिहार राज्य बाहर के सभी श्रेणी उम्मीदवारों के लिए - 600 रूपये/-
सभी श्रेणी के दिव्यांगों उम्मीदवारों के लिए (अनु.जाति/जनजाति के समान) -150 रूपये/-
सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
शैक्षिक योग्यताः
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के साथ आशुलेखन एवं कम्प्यूटर टंकण और कम्प्यूटर के बेसिक/वर्डस प्रोसेसिंग ज्ञान।
आयु सीमाः
न्यूनतम आयु - 18 वर्ष।
अधिकतम आयु सीमाः अनारक्षित वर्ग (पुरूष) - 37 वर्ष
अनारक्षित वर्ग (महिला) - 40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरूष/महिला) - 40 वर्ष
अनु.जाति/ अनु. जनजाति (पुरूष/महिला) - 42 वर्ष
सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
कैसे करें आवेदनः
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़े और उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 07 मार्च, 2019 से 30 मार्च, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
चयन प्रक्रियाः
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X