फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबे किसिंग सीन पर बिफरी जरीन, निर्माताओं पर फिर उठाए 2 बड़े सवाल

Thu, 23 Nov 2017 12:25 PM IST
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 23 Nov 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
Zareen Khan on Aksar2 makers if they are honest than why not invited me for screening
जरीन खान
फिल्म 'अक्सर 2' में लंबे किसिंग सीन्स को लेकर भड़की एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों सुर्खियों में है। जरीन ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा है कि अगर मेकर्स इतने ही सही हैं तो उन्होंने मुझे फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए क्यों नहीं बुलाया।


पढे़ं- हो गया बड़ा ऐलान, 1 दिसंबर को ही रिलीज होगी 'पद्मावती'
Zareen Khan on Aksar2 makers if they are honest than why not invited me for screening
जरीन खान
जरीन ने ये बात Spotboy से इंटरव्यू के दौरान कही। जरीन ने कहा फिल्म के दौरान कुछ किसिंग सीन्स ऐसे थे जिन्हें फिल्माने के लिए मैं सहमत नहीं थी। अगर उन्होंने फिल्म में ऐसा कुछ नहीं दिखाया है तो गुरुवार को हो रही स्क्रीनिंग के लिए मुझे क्यों नहीं बुलाया गया। 

पढ़ें- पहली बार सामने आईं अर्शी की मां, बेटी के झूठ का पर्दाफाश कर खोल दी करतूतें
Zareen Khan on Aksar2 makers if they are honest than why not invited me for screening
जरीन खान
जरीन ने कहा - 'मैं एक साधारण सी जिंदगी जीती हूं। मुझे न तो ड्रामा करना पसंद है और न ही किसी विवाद में फंसना। जब मेरे प्रोफेशन पर बात आईं तो मुझे लगा इस मुद्दे पर अब सामने आकर बात करना ही ठीक रहेगा। ये अपने आप में चौंकाने वाला है कि इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल कर चुके सीनियर लोग इस तरह से झूठ बोल रहे हैं।'

पढ़ें- 'पद्मावती' के सपोर्ट में उतरीं ये एक्ट्रेस, बोलीं-देश का नागरिक होने पर शर्मिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Zareen Khan on Aksar2 makers if they are honest than why not invited me for screening
Zareen Khan
इसके साथ ही उन्होंने  कहा - 'अगर 'अक्सर2' के मेकर्स ने वैसी ही फिल्म बनाई है जैसा कि उन्होंने वादा किया था तो मुझे रिलीज से पहले क्यों नहीं दिखाई जा रही। फिल्म में कपड़ों को लेकर भी मैंने आपत्ति जाहिर की थी तो मेकर्स ने कहा कि शूटिंग के दौरान आपको स्कार्फ या फिर कुछ और दिया जाएगा। मुझे सेक्सी दिखने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन मैं नहीं चाहती की स्क्रीन पर मैं वल्गर दिखूं। 

पढे़ं- करणी सेना बोली-'पद्मावती विवाद' पर क्यों चुप हैं PM मोदी, कारण कहीं ये तो नहीं?
विज्ञापन
Zareen Khan on Aksar2 makers if they are honest than why not invited me for screening
Zareen Khan
दरअसल, जरीन खान ने फिल्म मेकर्स पर वल्गर सीन के अलावा लंबे किसिंग सीन फिल्माने का आरोप लगाया था जिसके बाद फिल्म निर्माता नरेंद्र बजाज ने उन पर मानहानि का आरोप लगाया है। इससे संबंध में वो अपने वकीलों से भी बात कर रहे हैं। 

पढे़ं- 'पद्मावती' विवाद पर बोलीं ये एक्ट्रेस-जब महिलाओं से रेप होता है, बेचा जाता है...तब चुप्‍पी क्यों?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed