सब्सक्राइब करें

Health Tips: किस विटामिन की कमी से फटती है एड़ियां? जानें इससे बचाव के सरल उपाय

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 08 Nov 2025 04:29 PM IST
सार

ठंड के मौसम में एड़ी का फटना एक आम बात है, बहुत से लोगों का इन मौसम में एड़ी फटने लगता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक कारण पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि किन पोषक तत्वों की कमी से एड़ी फटती है।

विज्ञापन
Can a lack of these nutrients cause cracked heels Learn simple ways to prevent them
Cracked Heels - फोटो : Adobe stock

Causes of Cracked Heels in Winter: सर्दियों का मौसम आते ही एड़ी फटने की समस्या बहुत आम हो जाती है, जिसे अक्सर लोग केवल रूखी त्वचा या ठंडे मौसम से जोड़कर देखते हैं। हालांकि त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार यह समस्या सिर्फ बाहरी रूखेपन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे आंतरिक और पोषण संबंधी कारण भी हो सकते हैं। 



एड़ियां फटने की मूल वजह यह है कि सर्दियों में हवा में नमी कम हो जाती है, और हमारी त्वचा की तैलीय ग्रन्थियां भी कम सक्रिय होती हैं। लेकिन कई मामलों में, यह शरीर में कुछ आवश्यक पोषक तत्वों की कमी का भी संकेत हो सकता है, जिसकी वजह से त्वचा अपनी नमी बनाए रखने की क्षमता खो देती है। 

इसके अलावा एड़ियों की त्वचा मोटी और शुष्क होने के कारण, नमी की कमी होने पर यह आसानी से फट जाती है। इसलिए यदि क्रीम लगाने के बावजूद भी आपकी एड़ियां लगातार फट रही हैं, तो अपनी डाइट और जीवनशैली पर ध्यान देना जरूरी है।

Can a lack of these nutrients cause cracked heels Learn simple ways to prevent them
cracked heels - फोटो : Adobe stock

पोषक तत्वों की कमी भी है बड़ा कारण
एड़ियां फटने का एक बड़ा कारण विटामिन बी3 (नियासिन), विटामिन ई, विटामिन सी और जिंक जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

विटामिन ई से त्वचा में लचीलापन रहती है, जबकि विटामिन सी और जिंक त्वचा की मरम्मत और नई कोशिकाओं के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब शरीर में इन तत्वों की कमी होती है, तो त्वचा अपनी सुरक्षात्मक परत को मजबूत नहीं रख पाती, जिससे एड़ियों की त्वचा जल्दी सूखकर फटने लगती है।
 

ये भी पढ़ें- Study: चीन के बाद भारत में किडनी के रिकॉर्ड तोड़ मामले, आपकी ये गलतियां बढ़ा रही हैं जानलेवा बीमारी का खतरा
Can a lack of these nutrients cause cracked heels Learn simple ways to prevent them
एड़ी फटने के कारण - फोटो : Adobe Stock

जीवनशैली और अन्य बाहरी कारण
पोषक तत्वों की कमी के अलावा कई जीवनशैली की आदतें भी एड़ियां फटने के जोखिम को बढ़ा देती हैं। इनमें गलत तरीके से जूते पहनना (जैसे पीछे से खुले सैंडल या चप्पल) और एड़ियों को पर्याप्त सहारा न मिलना भी शामिल है। इसके अलावा लंबे समय तक खड़े रहना, पैरों की त्वचा की देखभाल न करना (जैसे मॉइस्चराइजर न लगाना), और मोटापा भी एड़ियों पर दबाव डालकर इस समस्या को बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Heart Attack: ज्यादातर हार्ट अटैक के लिए यही पांच कारण होते हैं जिम्मेदार, आपको भी तो नहीं हैं ऐसी दिक्कतें?

विज्ञापन
विज्ञापन
Can a lack of these nutrients cause cracked heels Learn simple ways to prevent them
cracked heels - फोटो : Adobe stock

तुरंत राहत और देखभाल के उपाय
फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए आप कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं। सबसे पहले रोज रात को गुनगुने पानी में थोड़ा नमक या शैम्पू डालकर 15-20 मिनट तक पैर भिगोएं। इसके बाद प्यूमिक स्टोन से एड़ियों की मृत त्वचा को हल्के से रगड़कर हटाएं। पैरों को सुखाकर ग्लिसरीन या वैसलीन और नारियल तेल मिलाकर गाढ़ी क्रीम लगाएं और मोजे पहनकर सोएं।

विज्ञापन
Can a lack of these nutrients cause cracked heels Learn simple ways to prevent them
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Freepik.com
आहार में शामिल करें जरूरी चीजें
त्वचा को अंदर से मजबूती देने के लिए, अपनी डाइट में उन पोषक तत्वों को शामिल करें जिनकी कमी हो सकती है। विटामिन ई के लिए नट्स (बादाम), विटामिन सी के लिए खट्टे फल, और जिंक के लिए दालें व बीज खाएं। अपनी डाइट में जरूरी चीजें शामिल करके और लाइफस्टाइल की इन गलतियों को सुधारकर आप एड़ियां फटने की समस्या को जड़ से दूर कर सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed