{"_id":"5b6e8ee54f1c1b764d8b7ca3","slug":"chandigarh-gurpreet-kaur-aka-fitness-kaur-killing-fitness-exercise-and-weight-lifting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए 'फिटनेस कौर' से, इनके डोले-शोले और वीडियो देखकर पसीना न छूट जाए कहीं","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
मिलिए 'फिटनेस कौर' से, इनके डोले-शोले और वीडियो देखकर पसीना न छूट जाए कहीं
Sat, 11 Aug 2018 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Aug 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
गुरप्रीत उर्फ फिटनेस कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'फिटनेस कौर' को जानते हैं क्या, इनके डोले शोले और एक्सरसाइज के वीडियो देखकर अच्छो-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। देखना चाहते हैं, तो यहां क्लिक कीजिए।
2 of 9
गुरप्रीत उर्फ फिटनेस कौर
ये हैं ब्रिटेन में रहने वाली सिखनी गुरप्रीत कौर, जिन्हें सोशल मीडिया पर फिटनेस कौर के नाम से जानते हैं। इनके डोले-शोले देख कर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो सकती है। एक्सरसाइज करते हुए इनके वीडियो तो ज्यादा खतरनाक हैं।
3 of 9
गुरप्रीत उर्फ फिटनेस कौर
खास बात ये है गुरप्रीत कौर को एक्सरसाइज करते हुए किसी गिटार या ड्रम वाले म्यूजिक की जरूरत नहीं होती है, बल्कि वह गुरबाणी या शबद सुनते हुए व्यायाम करती हैं। इससे इनको शारीरिक ऊर्जा मिलती है। वो कहती हैं कि इसके बाद वो खुद को और ज्यादा मज़बूत महसूस करती हैं।
गुरप्रीत का कहना है कि सिख धर्म हमें सिखाता है कि औरत-आदमी सब बराबर हैं और मैं यही साबित करना चाहती हूं। गुरप्रीत का ये सफर करीब तीन साल पहले शुरू हुआ। वो कहती हैं कि पहले मैं वेट के साथ एक्सरसाइज करती थी, लेकिन जल्दी ही मैं इससे बोर हो गई। इसके बाद मैंने 'calesthenics' शुरू किया और ये मुझे बेहद पसंद है।
गुरप्रीत कौर की मां अंग्रेज हैं और पिता पंजाबी हैं। उनका हमेशा से पंजाब से जुड़ाव रहा है। वो पिछले साल ही भारत आईं और यहां उन्होंने 'अमृत चखा'। अब वह न केवल पगड़ी बांधती हैं, बल्कि योग भी करती हैं और वेट ट्रेनिंग भी करती हैं। वह टीवी का सबसे कठिन कोर्स निंजा वॉरियर्स भी कर चुकी हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।