{"_id":"5e6cb3938ebc3ea7f932ff20","slug":"coronavirus-covid-19-is-not-like-dangerous-spanish-flu-spread-100-years-ago-after-first-world-war","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus से भी खतरनाक थी यह महामारी, 14 लाख भारतीयों समेत गई थी करोड़ों लोगों की जान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus से भी खतरनाक थी यह महामारी, 14 लाख भारतीयों समेत गई थी करोड़ों लोगों की जान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 14 Mar 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
100 साल पहले फैली थी यह खतरनाक बीमारी Spanish Flu
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस से दुनियाभर में 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना से संक्रमण के मामले रोज ही बढ़ रहे हैं। आधिकारिक तौर पर महामारी घोषित हो चुका कोरोना भारत में भी दूसरे स्टेज पर पहुंच चुका है। कोरोना के कहर ने साल 1918 में फैले महामारी की याद दिला दी है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक उस महामारी से पांच से 10 करोड़ लोगों की मौत हो गई थी। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद जब दुनिया हालात से उबरने की कोशिश कर रही थी, उस वक्त यह महामारी दुनियाभर के लोगों पर कहर बनकर टूटी थी। इसे मानव इतिहास की सबसे भीषण महामारियों में से एक माना जाता है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
2 of 7
100 साल पहले फैली थी यह खतरनाक बीमारी
- फोटो : Social media
प्रथम विश्वयुद्ध के बाद 'स्पेनिश फ्लू' नाम की यह महामारी पश्चिमी मोर्चे पर स्थित छोटे और भीड़ वाले सैन्य प्रशिक्षण शिविरों से शुरु हुई। ऐसा बताया जाता है कि खासतौर पर फ्रांस की सीमा के करीब की खंदकों में गंदगी की वजह से ये बीमारी शुरू हुई और फैलती चली गई। विश्वयुद्ध नवंबर 1918 में खत्म हो चुका था, लेकिन घर वापस लौटने वाले संक्रमित सैनिकों के साथ यह वायरस अन्य क्षेत्रों में फैलता गया।
3 of 7
100 साल पहले फैली थी यह खतरनाक बीमारी
- फोटो : Social media
इस स्पेनिश फ्लू ने भारत में भी तांडव मचाया था। बताया जाता है कि उस समय देश में 14 लाख लोगों की इस बीमारी की चपेट में आकर मौत हुई थी। उस समय ज्यादा भीड़भाड़ वाले शहर मुंबई(तत्कालीन बंबई) में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला था। इस महामारी की चपेट में आए लोगों को बुखार, आंखों में चुभन, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द जैसी शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
spanish flu
कुछ ही दिनों में मुंबई में बहुत सारे लोगों की मौत होने लगी। रेलवे में सफर के जरिए यह फ्लू देश के दूसरे हिस्सों में भी फैलता चला गया है। हालांकि गांवों और कस्बों की तुलना में ज्यादातर यह शहरी क्षेत्रों में फैला। बताया जाता है कि भारत में 10 से 25 लाख लोग इस गंभीर फ्लू से प्रभावित हुए।
विज्ञापन
5 of 7
100 साल पहले फैली थी यह खतरनाक बीमारी
- फोटो : Social media
इस महामारी का केंद्र स्पेन था, इसलिए इसे स्पेनिश फ्लू नाम दिया गया। स्पेन के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस में इस फ्लू ने ज्यादा तबाही मचाई थी। लौरा स्पिननी ने 'द गार्जियन' के एक हालिया लेख में बताया था कि मीडिया के जरिए पहले इसे छिपाया गया, जिससे इसे संभाला जा सके। हालांकि स्पेन ने प्रेस को सेंसर नहीं किया और इसकी रिपोर्ट सबसे पहले स्पेन में ही प्रकाशित की गई। इस कारण भी इसे स्पेनिश फ्लू कहा जाने लगा, जबकि ब्राजील में इसे जर्मन फ्लू तो सेनेगल में इसे ब्राजीलियन फ्लू कहा गया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।