फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: भारत में स्टेज-2 में पहुंचा कोरोना, स्टेज-3 से रोकने को है 30 दिन का समय

Sat, 14 Mar 2020 11:52 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 14 Mar 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus stages in india china italy, Government must do hard Action against covid 19 symptoms
आईसीएमआर के अधिकारी के मुताबिक, देश आगे की स्थिति से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार है।  - फोटो : PTI

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में अपना पांव पसारता जा रहा है। भारत में भी रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली के जनकपुरी में महिला की मौत के साथ भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दो हो गई, जबकि इससे संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार देश में यह महामारी अभी दूसरे स्टेज में है और इसे रोकने के लिए सरकार ने ठोस कारगर कदम नहीं उठाए तो स्थिति बिगड़ सकती है। भारतीय स्वास्थ्य शोध परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक अभी इसे अगले स्टेज से रोकने के लिए सरकार के पास एक महीना है।



Coronavirus stages in india china italy, Government must do hard Action against covid 19 symptoms
कोरोना जांच(File photo) - फोटो : पीटीआई

सबसे पहले जानते हैं कि किस स्टेज में स्थिति कितनी खतरनाक होती है: 

  • स्टेज-1: संक्रमित जगहों से वायरस फैलने के मामले सामने आते हैं
  • स्टेज-2: स्थानीय लोगों में फैलना शुरू होता है, मामले बढ़ने लगते हैं
  • स्टेज-3: बड़े पैमाने पर यह समुदायों, मोहल्लों में फैलने लगता है
  • स्टेज-4: बीमारी महामारी में बदल जाती है, कहना मुश्किल कि कब-कहां खत्म होगी 

Coronavirus stages in india china italy, Government must do hard Action against covid 19 symptoms
Research - फोटो : अमर उजाला

आईसीएमआर के निदेशक जनरल बलराम भार्गव के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस को अगले स्टेज में पहुंचने से रोकने के लिए एक महीने का समय है। इस बीच पर्याप्त उपाय कर के इसे स्टेज-3 में पहुंचने से रोका जा सकता है। उनके मुताबिक सरकार इस दिशा में काम भी कर रही है। जनरल भार्गव के मुताबिक स्टेज-3 में वायरस बड़े पैमाने पर लोगों में फैलने लगता है, जबकि स्टेज-4 में महामारी की स्थिति हो जाती है। चीन और इटली में कोरोना वायरस संक्रमण इससे भी अगले स्टेज में पहुंच चुका है। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि कोरोना वायरस खत्म कब होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus stages in india china italy, Government must do hard Action against covid 19 symptoms
research

आईसीएमआर के महामारी विशेषज्ञ प्रमुख डॉ. आरआर गंगाखेडकर के मुताबिक देश में संक्रमण ज्यादातर ऐसे लोगों से फैला, जो अन्य देशों की यात्राएं कर के लौटे हों। ऐसे लोगों ने कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की यात्राएं की और कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से बीमार हुए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों में सीजनल फ्लू और सर्दी-बुखार के लक्षण हैं, उन्हें टेस्ट कराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि वायरस का प्रभाव फिलहाल देश में भी सीमित जगहों पर ही है। जिन लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण दिख रहे हैं, उनकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Coronavirus stages in india china italy, Government must do hard Action against covid 19 symptoms
Coronavirus Graphics - फोटो : Amar Ujala

अगर कोरोना तेजी से फैलता है तो कितने तैयार हैं हम

फिलहाल कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार तैयारी में है और कदम भी उठा रही है। लेकिन एक सवाल यह भी है कि यदि देश में कोरोना तेजी से बड़े स्तर पर फैलता है और महामारी की तरह समुदायों को प्रभावित करने लगता है तो इसके लिए क्या भारत के पास पर्याप्त परीक्षण किट हैं? 

इस सवाल पर आईसीएमआर डीजी भार्गव बताते हैं कि यदि वायरस तेजी से फैलता है और महामारी का रूप लेता है तो देश में टेस्टिंग के लिए पर्याप्त किट हैं। फिलहाल देश के अलग अलग राज्यों में 51 लैब कोरोना वायरस की टेस्टिंग कर रही हैं। इन लैबों की क्षमता एक दिन में 4590 टेस्ट करने की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed