फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: क्या आपकी भी है नाखून चबाने की आदत? तुरंत छोड़ दें वरना मुंह से लेकर पेट तक की हो सकती हैं कई समस्याएं

Fri, 01 Jul 2022 07:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Jul 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
does nail biting cause health problems, all you need to know in hindi
नाखून चबाने की आदत - फोटो : Pixabay

आपने अक्सर अपने आसपास के लोगों को नाखून चबाते हुए देखा होगा, सामान्यतौर पर माना जाता है कि जब हम परेशान होते हैं तो इससे मनोवैज्ञानिक तौर पर बचाव के लिए नाखून चबाने लगते हैं। हालांकि कुछ लोगों में समय के साथ यह आदत बन जाती है। क्या आप भी इस आदत के शिकार हैं?



वैसे तो नाखून चबाने को बहुत ही सामान्य माना जाता है, पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस आदत के कई दुष्परिणामों के बारे में सचेत करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं, नाखून चबाने की आदत शरीर में कई तरह की समस्याओं का भी कारण बन सकती है।

डॉक्टर्स कहते हैं, नाखून चबाना एक बुरी आदत है जो अक्सर जीवन में तनाव या ऊब की प्रतिक्रिया के रूप में या कभी-कभी घबराहट की प्रतिक्रिया के रूप में शुरू होती है। अनुमान है कि लगभग 30% वयस्कों में समय के साथ नाखूनों को कुतरते रहने की आदत बन जाती है। हालांकि संभवत: हम इस बात से अनजान होते हैं कि नाखून चबाने से दांतों और मौखिक स्वास्थ्य पर कई तरह के दुष्प्रभावों का जोखिम भी हो सकता है। आइए इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं।

does nail biting cause health problems, all you need to know in hindi
नाखून चबाने से होने वाले नुकसान - फोटो : Getty Images

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

मौखिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  नाखून हमारे शरीर के उन हिस्सों में से एक हैं जहाँ बहुत सारे कीटाणु और बैक्टीरिया पाए जाते  हैं। जब कोई मुंह में अपनी उंगली डालता है या फिर नाखूनों को चबाता है, तो इन जीवाणुओं के शरीर में प्रवेश करने का जोखिम बढ़ जाता है। ये पेट, मुंह में कई प्रकार के संक्रमण और कुछ स्थितियों में गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। विशेषरूप से बच्चों में नाखून चबाने के कारण पेट के संक्रमण की समस्या काफी आम है।

does nail biting cause health problems, all you need to know in hindi
नाखून चबाने के साइड इफेक्ट्स - फोटो : istock

मौखिक स्वास्थ्य पर असर

नाखून चबाने से दांतों और मसूड़ों पर कई तरह से नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। इससे मसूड़ों के ऊतकों को नुकसान, दांतों और मुंह में नाखूनों में छिपे बैक्टीरिया के पहुंचने से टूथ ग्राइंडिंग जैसे समस्याएं हो सकती हैं। इस आदत को दांतों के लिए भी काफी नुकसानदायक माना जाता है। नाखूनों को चबाते रहने की आदत बैड ओरल हाइजीन का कारण बनती है जिससे मसूड़ों में संक्रमण का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
does nail biting cause health problems, all you need to know in hindi
नाखून चबाने से सेहत पर असर - फोटो : Pixabay

इन स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी जानिए

नाखून चबाते रहने की आदत इस तरह की समस्याओं का भी कारण बन सकती है जिसको लेकर सभी लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता होती है।

  • आपके नाखूनों के आसपास की त्वचा में संक्रमण हो सकता है।
  • उन ऊतक को नुकसान पहुंचता है जो आपके नाखून बढ़ाते हैं।
  • नाखूनों के बनावट में परिवर्तन आ सकता है।
  • मुंह में गंदी उंगलियां डालने से जुकाम और अन्य संक्रामक बीमारियां हो सकती हैं।
  • नाखून चबाने से आपके दांतों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
does nail biting cause health problems, all you need to know in hindi
नाखून चबाना कैसे छोड़ें - फोटो : getty images

इन बातों का रखें ख्याल

यदि आप नाखून चबाने की आदत से परेशान हैं तो इस बारे में अपने चिकित्सक या मानसिक स्वास्थ्य प्रदाता से परामर्श लें। ये उपाय भी आपके लिए मददगार हैं।

  • उन कारकों से बचें जो नाखून काटने को ट्रिगर करते हैं जैसे कि अतिउत्तेजना, घबराहट या चिंता।
  • अपने नाखूनों को छोटा रखें।
  • वैकल्पिक विधियों जैसे च्युइंग गम चबाने की आदत डालें।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed