फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Remedies: प्रसव के बाद ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती है यह दिक्कत, ये तीन घरेलू उपाय हो सकते हैं कारगर

Thu, 30 Jun 2022 07:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 30 Jun 2022 07:40 PM IST
विज्ञापन
hair fall after pregnancy home remedy, preventing hair fall tips in hindi
महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या - फोटो : Pixabay

गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद अपनी सेहत का ख्याल रखना विशेष महत्वपूर्ण हो जाता है। विशेषकर प्रसव के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं जिसके कारण आपके सेहत पर असर हो सकता है। प्रसवोत्तर महिलाओं में अचानक से बाल झड़ने की समस्या काफी अधिक देखी जाती रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चे के जन्म के बाद मां के शरीर में कई तरह के हार्मोनल परिवर्तन आने शुरू हो जाते हैं जिसके कारण बाल झड़ने की दिक्कत हो सकती है। इस बारे में सभी महिलाओं को विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है।



मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कुछ महिलाओं में प्रसव के तुरंत बाद से शरीर में कई हार्मोन्स का स्तर तेजी से गिरना शुरू हो जाता है, जिसमें एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स शामिल हैं। इसमें से कुछ हार्मोन्स जल्द ही सामान्य स्तर पर वापस आने भी लगते हैं। हालांकि जिन लोगों में हार्मोन्स ठीक से रिकवर नहीं हो पाते हैं, उनमें बालों के झड़ने के साथ कई तरह की अन्य समस्याएं भी शुरू हो जाती है। यही कारण है कि सभी महिलाओं को सेहत पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

आइए जानते हैं कि बाल झड़ने की समस्या को कैसे ठीक किया जा सकता है?

hair fall after pregnancy home remedy, preventing hair fall tips in hindi
प्रसव के बाद बाल झड़ने की दिक्कत - फोटो : iStock

हार्मोन्स का बालों की सेहत पर असर

गर्भावस्था के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोंन्स का स्तर अधिक होता है। हालांकि प्रसव के बाद चूंकि अचानक से  एस्ट्रोजन हार्मोंन के स्तर में गिरावट आ जाती है यही कारण है कि कुछ लोगों में अचानक से तेजी से बाल टूटने की समस्या देखी जा सकती है। प्रसवोत्तर बालों का झड़ना बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद ही शुरू हो जाता है। यह कभी-कभी एक वर्ष तक भी जारी रह सकता है। लंबे समय तक बनी रहने वाली इस तरह की दिक्कतों को लेकर आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। 

प्रसवोत्तर बालों का झड़ने की समस्या को कम करने के लिए विशेषज्ञ इन तीन घरेलू उपायों को प्रयोग में लाने की सलाह देते हैं।

hair fall after pregnancy home remedy, preventing hair fall tips in hindi
बालों को झड़ने से कैसे बचाएं? - फोटो : iStock

बालों में लगाएं अंडे

प्रसवोत्तर बालों को झड़ने से रोकने के  लिए अंडे के सफेद भाग और जैतून के तेल को मिलाकर हेयर पैक बना लें। इसे लगाने से बालों को मजबूती मिलती है और उनका टूटना कम हो सकता है। बालों को उचित पोषण की आवश्यकता होती है, इसके लिए प्रोटीन और विटामिन-ई वाली चीजों का अधिक सेवन करें जिससे बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hair fall after pregnancy home remedy, preventing hair fall tips in hindi
मेथी बालों के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixabay

मेथी के बीज

मेथी को बालों के झड़ने से रोकने के लिए सबसे कारगर तरीकों में से एक माना जाता है। इसका प्रयोग वर्षों से बालों को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता रहा है।  इसके लिए मेथी के बीज को पानी में भिगोकर रात को छोड़ दें। अगली सुबह दानों को पीसकर पेस्ट के रूप में बालों पर लगाया जा सकता है। इसके अलावा मेथी के पानी से बालों को धोने से भी लाभ मिलता है। यह न केवल आपके बालों को स्वस्थ बनाएगा, बल्कि डैंड्रफ जैसी समस्याओं को ठीक करने में भी आपके लिए सहायक है।

विज्ञापन
hair fall after pregnancy home remedy, preventing hair fall tips in hindi
बालों के लिए भृगराज का तेल - फोटो : istock

भृंगराज है कारगर

आयुर्वेद में भृंगराज को बालों के लिए सबसे कारगर जड़ी-बूटी के तौर पर जाना जाता है। यह बालों को झड़ने से रोकने के साथ उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। मुट्ठी भर भृंगराज के पत्ते को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सीधे अपने बालों में लगाएं। इससे बालों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed