सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पराली जलाना अब अपराध नहीं: क्या आप जानते हैं इससे होने वाले नुकसान? ऐसे कर सकते हैं खुद का बचाव

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 27 Nov 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
Harm to the human body due to stubble burning and methods of prevention
पराली जलाने से होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके - फोटो : अमर उजाला

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

सर्दियां आते ही देश की राजधानी और आसपास के इलाको में एक सबसे बड़ी दिक्कत वायु प्रदूषण की सामने आती है। इसके पीछे एक कारण पराली जलाने को भी माना जाता है, लेकिन शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ये एलान किया कि पराली जलाना अपराध की श्रेणी में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि, किसान संगठनों की प्रमुख मांग थी कि पराली जलाने को अपराध की श्रेणी से बाहर रखा जाए, इसलिए केंद्र सरकार ने किसानों की ये मांग मान ली है। इससे पहले तक दिल्ली सरकार इस बात को कहती रही है कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का एक कारण पराली जलाना भी है। वहीं, पराली जलाने के कई नुकसान भी साफ नजर आते हैं। ऐसे में जरूरत है तो बस इन्हें समझने की और खुद का बचाव करने की। तो चलिए आपको पराली जलाने से होने वाले नुकसान और इससे बचाव के तरीकों के बारे में बताते हैं...

Trending Videos
Harm to the human body due to stubble burning and methods of prevention
पराली जलाने से होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके - फोटो : istock

क्या हैं नुकसान?

वायु प्रदूषण होता है

  • प्रदूषण की वजह से पूरा मानव शरीर प्रभावित होता है। गले के अलावा हार्ट और किडनी को भी प्रदूषित हवा क्षतिग्रस्त कर सकती है। जब हम सांस लेते हैं, तो हानिकारक व प्रदूषण युक्त कण सांस के साथ हमारे शरीर में पहुंच सकते हैं, जो हमें नुकसान पहुंचान के लिए काफी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Harm to the human body due to stubble burning and methods of prevention
पराली जलाने से होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके - फोटो : Pixabay

आंखों से जुड़ी दिक्कतें

  • जब हमारा वातावरण प्रदूषित हो जाता है, तो हमें आंखों में जलन हो सकती है और जलन के कारण आंखों से पानी आना, दर्द जैसी कई अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं।
Harm to the human body due to stubble burning and methods of prevention
पराली जलाने से होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके - फोटो : istock

ये भी हैं नुकसान

  • जहां एक तरफ प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कतें होती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अस्थमा और सांस के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा दिक्कतें पैदा होती हैं। बाहर का वातावरण प्रदूषित होने के कारण इसका बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
Harm to the human body due to stubble burning and methods of prevention
पराली जलाने से होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके - फोटो : iStock

ऐसे करें बचाव:-

मास्क पहनें

  • घर से बाहर जा रहे हैं, तो मास्क पहनकर ही निकलें। एक अच्छी क्वालिटी का मास्क आपको प्रदूषण से बचाने में मदद कर सकता है। साथ ही बच्चों को भी बाहर जाते समय मास्क पहनाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed