सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आज का हेल्थ टिप्स: एक महीने में ही कम होने लगेगी पेट की चर्बी, बस कीजिए यह आसान से उपाय

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 27 Nov 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
how to reduce belly fat in a month, follow these tips
पेट की चर्बी कैसे कम करें? - फोटो : Pixabay

बढ़ता हुआ वजन आज के समय की सबसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। वजन बढ़ने के कारण लोगों को तरह-तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम काफी हद तक बढ़ जाता है। शरीर का वजन बढ़ने के साथ पेट की चर्बी भी तेजी से बढ़ने लगती है, जो न सिर्फ शरीर को लुक को बिगाड़ देती है साथ ही इसे सेहत के लिहाज से भी काफी खतरनाक माना जाता है। पेट की चर्बी जिसे बेली फैट के नाम से भी जाना जाता है, उसे कम करने के लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, हालांकि इसमें सफलता कम ही लोगों को मिल पाती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पेट पर जमी हुई चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है, बस इसके लिए आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना सबसे जरूरी होगा। आइए आगे की स्लाइडों में उन्हीं उपायों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर पेट की चर्बी को आसानी से कम किया जा सकता है।

Trending Videos
how to reduce belly fat in a month, follow these tips
पेट की चर्बी कम करने के लिए आहार पर दें ध्यान - फोटो : Pixabay

आहार में कम कर दें चीनी की मात्रा
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एडेड शुगर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इन चीजों का बहुत अधिक सेवन शरीर के वजन को तेजी से बढ़ाने लगता है। अध्ययनों से पता चलता है कि एडेड शुगर वाली चीजें मेटाबॉलिज्म पर हानिकारक प्रभाव डाल सकती हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि अधिक मात्रा में चीनी युक्त चीजें पेट और लिवर के आसपास फैट का निर्माण कर सकती है। इनसे दूरी बनाकर पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to reduce belly fat in a month, follow these tips
तनाव कम कैसे करें - फोटो : Pixabay

तनाव को करें नियंत्रित
अध्ययनों से पता चलता है कि तनाव के कारण अधिवृक्क ग्रंथियां प्रभावित होती हैं जिससे कोर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन बढ़ने लगता है जो पेट की चर्बी को बढ़ा सकती है। शोध से पता चलता है कि हाई कोर्टिसोल का स्तर भूख बढ़ाने के साथ पेट के आसपास चर्बी को जमा करने लगता है। वहीं जिन महिलाओं की कमर पहले से ही बड़ी होती है, उनमें तनाव के कारण अधिक कोर्टिसोल का उत्पादन होता है, जिससे शरीर पर और भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

how to reduce belly fat in a month, follow these tips
नियमित व्यायाम है जरूरी - फोटो : iStock

एरोबिक व्यायाम का करें अभ्यास
एरोबिक व्यायाम (कार्डियो) आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और कैलोरी बर्न करने में मददगार हो सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि पेट की चर्बी कम करने के लिए इस तरह के व्यायाम का अभ्यास करना काफी फायदेमंद हो सकता है।  स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर को स्वस्थ और तमाम प्रकार की बीमारियों के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए सप्ताह में 150 मिनट का व्यायाम जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन
how to reduce belly fat in a month, follow these tips
पूरी नींद लेना बहुत जरूरी - फोटो : iStock

पर्याप्त नींद बहुत आवश्यक
वजन कम करने सहित संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नींद पूरी करना सबसे आवश्यक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, उनमें पेट की चर्बी सहित शरीर के वजन बढ़ने का खतरा अधिक होता है। 68,000 से अधिक महिलाओं पर 16 साल तक किए गए अध्ययन में पाया गया कि जो लोग रात में 5 घंटे से कम सोते हैं, उनमें अन्य लोगों की तुलना में वजन बढ़ने की आशंका अधिक होती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed