फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: शरीर के लिए 'अमृत' माने जाते हैं वेजिटेबल जूस, इन चार सब्जियों के जूस के सेवन की जरूर बनाएं आदत

Sun, 03 Jul 2022 12:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 03 Jul 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
Healthy Vegetable Juices Benefits, carrot and beetroot juice benefits in hindi
वेजिटेबल जूस के फायदे - फोटो : pixabay

आहार विशेषज्ञ, सब्जियों और फलों के नियमित सेवन को काफी स्वास्थ्यवर्धक बताते हैं। विशेषकर यदि आप नियमित रूप से सब्जियों के जूस के सेवन की आदत बनाते हैं तो यह काफी फायदेमंद हो सकता है। सब्जियों के जूस आपके सिस्टम को पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट्स की आवश्यक मात्रा प्रदान करते हैं। यह न केवल स्वाद में आपके लिए काफी अच्छे माने जाते हैं साथ ही सब्जियों की पोषकता आपको कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखने में भी सहायक है। वेजिटेबल जूस के लिए आप कई प्रकार की मौसमी सब्जियों और साग को शामिल करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कच्ची, ताजी सब्जियों को सभी लोगों को अपने दैनिक आहार का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। जूस के रूप में इसका सेवन करना आपके लिए काफी बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि इस बात का हमेशा ध्यान रहे कि ताजी सब्जियों के जूस के ही लाभ हैं, फ्रोजन या डिब्बाबंद जूस को ज्यादा फायदेमंद नहीं माना जाता है। इसलिए रोजाना हरी-ताजी सब्जियों के जूस के सेवन की आदत बनाएं। आइए जानते हैं कि आहार में किन सब्जियों के मिक्स जूस के शामिल करके बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सकता है?

Healthy Vegetable Juices Benefits, carrot and beetroot juice benefits in hindi
गाजर के जूस के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : pixabay

गाजर का जूस

गाजर के जूस को सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी माना जाता है। गाजर अपने थोड़े मीठे स्वाद और प्रभावशाली पोषक तत्व के कारण हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। इसमें कैलोरी कम होने के साथ विटामिन ए, बायोटिन और पोटेशियम की अधिकता होती है जो शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए अति आवश्यक है। गाजर आंखों और हृदय की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते रहे हैं। 

Healthy Vegetable Juices Benefits, carrot and beetroot juice benefits in hindi
चुकंदर का जूस पीने के लाभ - फोटो : istock

चुकंदर के जूस का सेवन

शरीर की शक्ति को बढ़ावा देने के लिए चुकंदर के जूस को हमेशा से सर्वोत्तम विकल्प के रूप में जाना जाता है। पोषण के मामले में, चुकंदर मैंगनीज, पोटेशियम और फोलेट से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इनमें नाइट्रेट्स की भी उच्च मात्रा पाई जाती है।अध्ययनों से पता चलता है कि नाइट्रेट से भरपूर चुकंदर का रस रक्तचाप को कंट्रोल रखने के साथ शरीर में खून की कमी को दूर करने और एथलेटिक तथा मानसिक प्रदर्शन में सुधार करने में सहायक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Vegetable Juices Benefits, carrot and beetroot juice benefits in hindi
ब्रोकली का जूस पोषक तत्वों से भरपूर - फोटो : iStock

ब्रोकली का जूस

ब्रोकोली को सेहत के लिए सबसे फायदेमंद सब्जियों में से एक माना जाता रहा है। इसमें पोटेशियम और विटामिन ए, बी 6, तथा सी जैसे प्रमुख सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के संपूर्ण कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ब्रोकली में केम्पफेरोल भी पाया जाता है जो एक शक्तिशाली यौगिक है और रोग पैदा करने वाले मुक्त कणों को बेअसर करके, सूजन को कम करने में मदद करता है। टेस्ट-ट्यूब अध्ययन में इसे कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को कम करने के लिए भी काफी लाभकारी पाया गया है।

विज्ञापन
Healthy Vegetable Juices Benefits, carrot and beetroot juice benefits in hindi
पालक में आयरन की मात्रा - फोटो : Istock

पालक का जूस

पालक को इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभ के लिए सबसे फायदेमंद साग में से एक माना जाता है। पालक विटामिन-ए और सी से भरपूर होने के साथ क्वेरसेटिन, केम्पफेरोल, और ल्यूटिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स का स्रोत माना जाता है। पालक भी नाइट्रेट से भरपूर होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। 27 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि 7 दिनों तक पालक का सेवन करने से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक रक्तचाप को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed