फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्थमा ठीक करने से लेकर खूबसूरत बनाने तक हर मर्ज का इलाज है हरसिंगार, जानें इस्तेमाल का तरीका

Sat, 11 Aug 2018 09:27 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
रूपायन डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
Know the amazing health benefits of Harsingar or Night Jasmine flower
हरसिंगार

हरसिंगार या हरिशृंगार, जिसे हरि के शृंगार और पूजा में प्रयोग किया जाता है। यह फूल सूर्यास्त के बाद ही खिलता है और अपनी खुशबू बिखेरता है। इसके साथ ही इस फूल के कई और फायदे भी हैं। हरसिंगार के फूलों से लेकर पत्तियां, छाल एवं बीज बेहद उपयोगी हैं। इसकी चाय, न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि सेहत के लिए भी लाभदायक होती है। यह फूल कई सौंदर्य गुणों से भी भरपूर होता है।

Know the amazing health benefits of Harsingar or Night Jasmine flower

प्रतिरोधक क्षमता -
हरसिंगार के पत्तों का रस या फिर इसकी चाय बनाकर नियमित रूप से पीने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर हर प्रकार के रोगों से लड़ने में सक्षम होता है। इसके अलावा पेट में कीड़े होना, गंजापन, स्त्री रोगों में भी यह बेहद फायदेमंद है।

Know the amazing health benefits of Harsingar or Night Jasmine flower

जोड़ों में दर्द -
हरसिंगार के छह से सात पत्ते तोड़कर इन्हें पीस लें। पीसने के बाद इस पेस्ट को पानी में डालकर तब तक उबालें, जब तक कि इसकी मात्रा आधी न हो जाए। अब इसे ठंडा करके प्रतिदिन सुबह खाली पेट पिएं। इससे जोड़ों से संबंधित समस्याएं समाप्त होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the amazing health benefits of Harsingar or Night Jasmine flower

खांसी -
खांसी में हरसिंगार के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से खांसी खत्म हो जाती है। आप चाहें तो इसे सामान्य चाय में उबालकर भी पी सकती हैं या फिर पीसकर शहद के साथ भी प्रयोग कर सकती हैं।

विज्ञापन
Know the amazing health benefits of Harsingar or Night Jasmine flower

साइटिका -
दो कप पानी में हरसिंगार की 8 से 10 पत्तों को धीमी आंच पर उबालें और आधा रह जाने पर इसे आंच से उतार लें। ठंडा हो जाने पर इसे सुबह-शाम खाली पेट पिएं। एक सप्ताह में आप फर्क महसूस करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed