फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: स्मृति ईरानी ने इन दो चीजों से परहेज करके घटाया वजन, आप भी जानिए यह 'चमत्कारी तरीका'

Tue, 23 Nov 2021 01:44 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 23 Nov 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
no-dairy, no-gluten diet is Secrets behind Smriti Irani's weight loss
स्मृति ईरानी (फाइल फोटो) - फोटो : instagram

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आश्चर्यजनक रूप से अपना वजन कम करके सभी को चौंका दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर देखकर लोगों को भरोसा ही नहीं हो रहा है कि इतनी तेजी से भाजपा सांसद ने अपने शरीर में यह परिवर्तन किस तरह से किया है? अगर आप भी अधिक वजन की समस्या से परेशान हैं तो इस लेख में आगे हम आपको उस चमत्कारी तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको प्रयोग में लाकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपना वजन काफी कम कर लिया है।






अधिक वजन की समस्या से मौजूदा समय में बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। वजन बढ़ने से न सिर्फ लुक खराब हो जाता है, साथ ही सेहत के लिए भी इसे काफी गंभीर माना जाता है। वजन कम करने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय प्रयोग में लाते रहते हैं, हालांकि उसमें से सफलता कम ही लोगों को मिलती है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आखिर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किस उपाय को प्रयोग में लाकर खुद में यह बदलाव किया है?



 

no-dairy, no-gluten diet is Secrets behind Smriti Irani's weight loss
नो डेयरी- नो ग्लूटेन डाइट - फोटो : iStock

वजन कम करने का यह है राज
रिपोर्ट की मानें तो स्मृति ईरानी ने अपना वजन कम करने के लिए विशेष आहार योजना का पालन किया है। इसे नो डेयरी- नो ग्लूटेन डाइट कहा जा रहा है। इसका मतलब है कि केंद्रीय मंत्री ने अपने आहार में ग्लूटेन और डेयरी उत्पादों को बिल्कुल हटा दिया है। डेयरी-और ग्लूटेन मुक्त आहार का पालन करना वैसे तो पहले से ही काफी कारगर माना जाता रहा है। आहार से इन चीजों को हटाकर वजन कम करने में कामयाबी मिल सकती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)

no-dairy, no-gluten diet is Secrets behind Smriti Irani's weight loss
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

नो डेयरी- नो ग्लूटेन डाइट कैसे है कारगर?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ग्लूटेन एक प्रोटीन है जो कई अनाजों में पाया जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि इससे शरीर को कोई खास लाभ नहीं होता है। वहीं दूध और दूध से बने उत्पाद प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्वों के बेहतर स्रोत माने जाते हैं, लेकिन इसके कई उत्पादों में फैट की मात्रा अधिक होती है जो तेजी से वजन बढ़ाने लगता है। वजन कम करने के लिए कई लोग नो डेयरी- नो ग्लूटेन के साथ नो शुगर वाली डाइट योजना को भी प्रयोग में लाते हैं जिसे और भी कारगर माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
no-dairy, no-gluten diet is Secrets behind Smriti Irani's weight loss
नो ग्लूटेन आहार योजना - फोटो : iStock

ऐसे कर सकते हैं इस डाइट का पालन
यदि आप भी वजन कम करने के लिए नो डेयरी- नो ग्लूटेन आहार योजना को पालन में लाना चाहते हैं तो आपको उन खाद्य पदार्थों से परहेज करना है जिनमें डेयरी, डेयरी-डेरिवेटिव और ग्लूटेन की मात्रा पाई जाती है। डेयरी और ग्लूटेन उत्पाद छोड़ने से पाचन और ऊर्जा के स्तर को काफी फायदा होता है। डेयरी पदार्थों से परहेज करने से अतिरिक्त संतृप्त वसा, चीनी की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है वहीं आहार से ग्लूटेन स्रोतों को हटाने से मूड, ऊर्जा के स्तर यहां तक कि मैटैन हार्मोनल फ़ंक्शन में सुधार हो सकता है। ये सभी कारक वजन घटाने में मदद करते हैं। 

विज्ञापन
no-dairy, no-gluten diet is Secrets behind Smriti Irani's weight loss
ग्लूटेन से करें परहेज - फोटो : iStock

ग्लूटेन छोड़ने के इन फायदों के बारे में भी जानिए
सिर्फ वजन कम करने में ही नहीं ग्लूटेन से परहेज करना एलर्जी, सूजन, पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में भी सहायक है। विशेष रूप से ग्लूटेन छोड़ना उन लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है जिन्हें पाचन संबंधी बीमारियां हैं। ग्लूटेन से परहेज के लिए ब्रेड, केक, कैंडीज, कुकीज़ जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed