आज वर्ल्ड लिवर डे है। लिवर की बढ़ती बीमारियों के बारे में दुनियाभर में जागरूकता बढ़ाने, इसकी शुरुआती पहचान और इलाज को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है।
World Liver Day: आपके लिवर को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही ये पांच आदतें, नहीं किया सुधार तो घेर लेंगी बीमारियां
World Liver Day 2026: खाना पचाने में मदद करना हो या शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना लिवर लगातार हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी काम करता रहता है। हालांकि हमारी खुद की ही कई गड़बड़ आदतें इस जरूरी अंग को नुकसान पहुंचाती जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिवर की बीमारियों का जोखिम
खाना पचाने में मदद करना हो या शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना, लिवर लगातार हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी काम करता रहता है। हालांकि हमारी खुद की ही कई गड़बड़ आदतें इस जरूरी अंग को नुकसान पहुंचाती जा रही हैं। अच्छी बात ये है कि लिवर में खुद को ठीक करने की अद्भुत क्षमता होती है, पर लंबे समय तक दिनचर्या और खानपान में गड़बड़ी आपके लिए बड़ी मुसीबतों का कारण बन सकती है।
आइए ऐसी ही कुछ खतरनाक आदतों के बारे में जानते हैं जो धीरे-धीरे लिवर को कमजोर कर रही हैं।
शराब लिवर का दुश्मन
लिवर के लिए जिस आदत को सबसे खतरनाक माना जाता है वह है शराब पीना।
- जब आप बार-बार या ज्यादा मात्रा में शराब पीते हैं, तो लिवर पर लगातार दबाव पड़ता है।
- शराब के ब्रेकडाइन के दौरान एसीटैल्डिहाइड नामक विषैला और कैंसरकारी पदार्थ रिलीज होता है जो लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है।
- इससे लिवर सिरोसिस से लेकर कैंसर तक का खतरा हो सकता है।
जंक फूड लिवर के लिए नुकसानदायक
प्रोसेस्ड और जंक फूड्स भी लिवर की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं।
- तला-भुना खाना, पैकेज्ड स्नैक्स और फास्ट फूड में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है।
- ये फैट शरीर में जमा होकर लिवर तक पहुंचते हैं, इससे फैटी लिवर की समस्या पैदा होती है।
- बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार दवाइयां खाना भी लिवर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है।
- पेनकिलर एंटीबायोटिक्स और हर्बल सप्लीमेंट्स भी लिवर पर बुरा असर डाल सकते हैं।
- कई दवाइयों में मौजूद केमिकल्स लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और लिवर में सूजन पैदा कर सकते हैं।
मोटापा भी लिवर के लिए ठीक नहीं
- अध्ययनों में पाया गया है कि मोटापा सीधे तौर पर लिवर की बीमारियों से जुड़ा हुआ है।
- दिनभर बैठे रहने, शरीरिक मेहनत कम करने से फैट जमा होता रहता है। जिससे लिवर को नुकसान हो सकता है।
- मोटापा के शिकार लोगों में फैटी लिवर डिजीज होने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।
तनाव में रहने के भी नुकसान
- अध्ययनों में पाया गया है कि लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जो लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है।
- स्ट्रेस के कारण लोग अनहेल्दी खान-पान और शराब जैसी आदतों का भी शिकार होते हैं जिससे लिवर को नुकसान पहुंचता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस, न्यूज एजेंसी पीटीआई इनपुट के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

कमेंट
कमेंट X