सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ganesh Utsav 2023: घर पर की है बप्पा की स्थापना तो प्रसाद में बनाएं मोतीचूर के लड्डू, जानें इसका तरीका

कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 20 Sep 2023 05:22 PM IST
सार

अगर आपने भी अपने घर पर बप्पा की स्थापना की है तो आप घर पर ही मोतीचूर के लड्डू बनाकर उनका भोग गणपति को लगा सकती हैं। 

विज्ञापन
Ganesh Utsav 2023 how to make motichoor ladoo at home motichoor ladoo recipe in hindi
गणेश भोग रेसिपी - फोटो : Istock

Ganesh Utsav 2023: गणेश चतुर्थी के दिन दस दिन के लिए घरों के साथ-साथ गणपति बप्पा की मूर्ति को कई सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित किया जाता है। यह त्योहार सामाजिक समृद्धि और एकता को भी प्रोत्साहित करता है, क्योंकि इसमें लोग बड़े प्रेमभाव के साथ मिलकर बप्पा की पूजा अर्चना करते हैं।



दस दिन तक बप्पा को अपने घर में स्थापित करने के बाद उन्हें नम आंखों से अगले साल दोबारा आने की मन्नत मांग कर विदा किया जाता है। इन दस दिनों में सभी जगहों की धूम देखने लायक होती है। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही बप्पा को तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है।

अगर आपने भी अपने घर पर गणपति की स्थापना की है तो आप उन्हें प्रसन्न करने के लिए घर पर मोतीचूर के लड्डू बना सकते हैं। भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू काफी प्रिय हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको मोतीचूर के लड्डू बनाने की सही विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप आसानी से इसे घर पर बना सकें।

Trending Videos
Ganesh Utsav 2023 how to make motichoor ladoo at home motichoor ladoo recipe in hindi
बेसन - फोटो : istock

मोतीचूर के लड्डू बनाने का सामान

 

  • 2 कप बेसन
  • 1 टी स्पून हरी इलायची
  • ½ टी स्पून फूड कलर
  • 1 लीटर दूध
  • 6 कप घी
  • 1 चुटकी बेकिंग सोडा
  • 3 कप चीनी
  • 4 कप पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Utsav 2023 how to make motichoor ladoo at home motichoor ladoo recipe in hindi
cooking - फोटो : istock

विधि

मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले चीनी की चाशनी तैयार करें। इसके लिए एक पैन में पानी गर्म करें और इसमें चीनी मिला दें। इस इसे तब तक चलाते रहें, जब तक चीनी घुल ना जाए।

Ganesh Utsav 2023 how to make motichoor ladoo at home motichoor ladoo recipe in hindi
boondi - फोटो : boondi

इसके बाद इसमें हल्का सा दूध मिलाएं और इसे भी पांच मिनट तक पकाते रहें। इसे जब आप उबालेंगे तो इसमें झाग आने लगेगा। इस झाग को हटाकर साइड कर लें। जब इसमें एक समान गाढ़ापन आ जाए तो इसमें इलायची पाउडर डाल दें। 

विज्ञापन
Ganesh Utsav 2023 how to make motichoor ladoo at home motichoor ladoo recipe in hindi
boondi - फोटो : boondi

इसके बाद अब दूसरे बड़े बाउल में बेसन और दूध लेकर अच्छे के मिलाएं। इसके बाद इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालें। जब ये सही से मिल जाए तो एक कड़ाही में तेल लेकर इसकी बूंदी छान लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed