फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekend Recipe: घर में बनाएं ढाबा स्टाइल चिकन, सब पूछेंगे रेसिपी

Fri, 07 Oct 2022 05:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 07 Oct 2022 05:44 PM IST
विज्ञापन
Weekend Special Know How to Make Dhaba Style Chicken Recipe News in Hindi
chicken curry - फोटो : istock

वीकेंड नजदीक है, ऐसे में परिवार के साथ आप जरूर किसी खास तरह से बिताने के बारे में सोच रहे होंगे। लेकिन बिना अच्छे खाने के सारी छुट्टियां बेकार है। तो इस बार घर में ही आप ढाबे जैसी चिकन करी की रेसिपी बना सकती हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब लगेगा कि हर वीकेंड में सब इसे बनाने की डिमांड करेंगे। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा ढाबा स्टाइल चिकन करी। वैसे तो चिकन खाने का मजा बाहर रेस्टोरेंट में ही आता है लेकिन अगर घर में इस तरह की रेसिपी के साथ चिकन बनाएंगी तो घर वाले बाहर का चिकन खाना भूल जाएंगे। 

Weekend Special Know How to Make Dhaba Style Chicken Recipe News in Hindi
chicken - फोटो : istock
ढाबा स्टाइल चिकन बनाने की सामग्री

6 टुकड़े चिकन लेग पीस, नमक, दो चम्मच नींबू का रस, अदरक लहसुन का पेस्ट, दो प्याज, अदरक एक इंच का टुकड़ा, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, तेल, जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, 5 बड़ी काली इलायची, 8-10 काली मिर्च, लौंग, टमाटर चार, एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, धनिया पाउडर, गरम मसाला, पानी, हरी धनिया बारीक कटी हुई, देसी घी।

Weekend Special Know How to Make Dhaba Style Chicken Recipe News in Hindi
spices - फोटो : Pixabay
ढाबा स्टाइल चिकन बनाने की रेसिपी

ढाबा स्टाइल चिकन बनाने के लिए पहले चिकन को अच्छी तरह से मसालों में लपेटकर रख दें। इसके लिए किसी बाउल में सारे लेग पीस लें। फिर इसमे नमक, नींबू का रस, अदरक-लहसुन का पेस्ट लगाकर रख दें। करीब आधे से एक घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब मिक्सी के जार में प्याज, अदरक, हरी मिर्ची, लहसुन को मिलाकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekend Special Know How to Make Dhaba Style Chicken Recipe News in Hindi
chicken curry - फोटो : istock

करी बनाने के लिए पैन में तेल गर्म करें। इसमे दालचीनी, तेजपत्ता, जीरा, बड़ी इलायची, काली मिर्च और लौंग डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब ये भुन जाए तो प्याज का पेस्ट डालकर भूनें। धीमी आंच पर प्याज को तेल छोड़ने तक पकाएं। जब प्याज पक जाए तो टमाटर डालकर पकाएं। साथ में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालें। साथ में नमक डालकर अच्छी तरह से सारे मसालों को भून लें। जब सारे मसाले भुन जाएं तो चिकन के पीस डालकर भूनें। सबसे आखिर में पानी, गरम मसाला और हरी धनिया डालें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed