{"_id":"5e6a10408ebc3ea4ae7fb66c","slug":"relationship-tips-special-changes-and-health-progress-in-youth-in-love","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार में पड़ते ही पहले से ज्यादा समझदार हो जाते हैं युवा, होने लगते हैं ये 4 सकारात्मक बदलाव","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
प्यार में पड़ते ही पहले से ज्यादा समझदार हो जाते हैं युवा, होने लगते हैं ये 4 सकारात्मक बदलाव
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 13 Mar 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Love Relationship
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दोस्ती और प्यार युवाओं की जिंदगी के लिए महत्वपूर्ण रिश्ता होता है। कई बार आप जब अपने दोस्त के साथ दोस्ती से ज्यादा नजदीकी महसूस करने लगते हैं तो यह दोस्ती प्यार में बदलने लगती है। क्या आपने कभी महसूस किया है कि जब आप प्रेम में होते हैं तो एक अलग तरह की सकारात्मकता आपके अंदर दिखने लगती है? प्रेम में युवाओं की मानसिक अवस्था पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि प्यार युवाओं के अंदर कौन-से बदलाव लाता है:
2 of 5
relationship
- फोटो : pixa
प्यार में पड़ते ही युवा अपनी स्मार्टनेस पर, अपने लुक्स पर ध्यान देने लगते हैं। न केवल लड़कियां, बल्कि लड़के भी इसका ध्यान रखने लगते हैं कि वे कैसे दिख रहे हैं। इसके साथ ही युवा शरीर की साफ-सफाई पर भी ध्यान देने लग जाते हैं। ऐसा करने से गंदगी से होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।
3 of 5
relationship
प्यार में होने पर युवा छोटी-छोटी चीजों में खुशी तलाशने लगते हैं और खुश रहने लगते हैं। जैसे कि पार्टनर का हालचाल लेना, उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछना, एक-दूसरे की प्रशंसा करना, यह युवाओं की दिनचर्या में शामिल हो जाता है। ऐसा कर के आप अपने पार्टनर को भी खुश करते हैं और खुद भी खुश रहने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्यार में होने के दौरान आप पुरानी बातों को नजरअंदाज करना सीख जाते हैं। छोटी-मोटी गलतियों पर न केवल अपने पार्टनर को, बल्कि अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी माफ करना सीख जाते हैं। ऐसे में मानसिक तौर पर अपेक्षाकृत ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। इसका असर आपके व्यवहार पर पड़ता है और आपका सामाजिक जीवन भी बेहतर होता है।
विज्ञापन
5 of 5
Relationship
रिश्तों को लेकर हुई कई स्टडी में यह बात बताई गई है कि प्यार आपके अंदर सुनने, समझने की क्षमता बढ़ा देता है। आप पहले की अपेक्षा थोड़ा अधिक सहनशील हो जाते हैं। वैसे भी गुस्सा करना स्वास्थ्य के लिए खराब होता है, तो प्यार में होते हुए गुस्से से दूर रहना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।