{"_id":"698da40e8dc2ffaf170d1507","slug":"valentine-week-special-first-date-tips-for-boys-in-hindi-first-date-par-kya-karein-kya-nahin-2026-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Do's And Don'ts For First Date: पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो क्या करें-क्या नहीं? एक क्लिक में जानें सबकुछ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Do's And Don'ts For First Date: पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो क्या करें-क्या नहीं? एक क्लिक में जानें सबकुछ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 12 Feb 2026 04:51 PM IST
सार
First Date Par Kya Karein Kya Nahin : अगर आप अपने पार्टनर या क्रश के साथ पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो ये लेख आपके काम का है। हम आपको बताएंगे कि पहली डेट पर क्या करना सही है और क्या नहीं.....
विज्ञापन
पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो लड़कों के काम की हैं ये टिप्स
- फोटो : अमर उजाला
First Date Par Kya Karein Kya Nahin : वैलेंटाइन डे का दिन प्यार और रोमांस जताने का खास मौका होता है। इसी के चलते इस दिन कई लोग अपने पार्टनर या क्रश के साथ पहली बार डेट पर जाने का प्लान बनाते हैं। पहली डेट हमेशा खास होती है, क्योंकि यहीं से रिश्ते की असली शुरुआत मानी जाती है। लेकिन अक्सर उत्साह, घबराहट या ओवरकॉन्फिडेंस के कारण लोग छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो सामने वाले पर गलत प्रभाव डाल सकती हैं।
Trending Videos
पहली डेट पर क्या करें
- फोटो : Adobe
पहली डेट पर क्या करें
1. समय पर पहुंचें
1. समय पर पहुंचें
- पहली डेट पर समय की पाबंदी बहुत मायने रखती है।
- तय समय से पहले या ठीक समय पर पहुंचना आपकी जिम्मेदारी और गंभीरता को दर्शाता है।
- देर से पहुंचना सामने वाले को यह महसूस करा सकता है कि आप इस मुलाकात को उतनी अहमियत नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली डेट पर क्या करें
- फोटो : instagram
2. सादगी और साफ-सुथरे कपड़े पहनें
- पहली छाप अक्सर आपके लुक से बनती है।
- बहुत ज्यादा चमक-दमक या ओवरड्रेस होने के बजाय साफ-सुथरे और मौके के अनुसार कपड़े पहनें।
- ऐसा पहनावा चुनें जिसमें आप सहज महसूस करें, क्योंकि आत्मविश्वास आपके व्यक्तित्व को और निखारता है।
पहली डेट पर क्या करें
- फोटो : Adobe
3. आत्मविश्वास के साथ लेकिन विनम्रता से बात करें
- बातचीत के दौरान आंखों में देखकर बात करें और मुस्कुराते रहें।
- अपनी बात स्पष्ट रखें, लेकिन सामने वाले की बात भी ध्यान से सुनें।
- विनम्र व्यवहार और संतुलित बातचीत आपकी सकारात्मक छवि बनाती है।
विज्ञापन
पहली डेट पर क्या न करें
- फोटो : adobe
पहली डेट पर क्या न करें
1. जरूरत से ज्यादा दिखावा न करें
1. जरूरत से ज्यादा दिखावा न करें
- अपनी उपलब्धियों या पैसों का दिखावा करने से बचें।
- ये ध्यान रखें कि सच्चाई और सादगी हमेशा ज्यादा प्रभाव छोड़ती है।