फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Joke Day 2018: हंसने के ये फायदे जानकर आज से ही ठहाके लगाने लगेंगे आप

Sun, 01 Jul 2018 11:05 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Jul 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
International Joke Day: Benefits of laughing will give you extra reason to have smile on your face
हंसमुख व्यक्ति हर किसी की पहली पंसद होता है। हर कोई ऐसे व्यक्ति से दोस्ती करना चाहता है जो लाइफ की हर टेंशन को बड़े बिंदास तरीके से निपटे। वैसे तो हंसने मुस्कुराने के लिए किसी को भी किसी बहाने की जरूरत नहीं होती लेकिन अगर कोई आपको बता दें कि आपके ठहाकों में आपकी खुशहाली और अच्छी सेहत का राज छिपा हुआ है तो आप भी हर वक्त हंसने का बहाना खोजेंगे। आइए जानते हैं हंसने के ऐसे ही कुछ सेहतमंद बहानों के बारे में।
International Joke Day: Benefits of laughing will give you extra reason to have smile on your face
हंसने से ठीक रहता है रक्त संचार
युनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड के शोधकर्ताओं का दावा है कि हंसने का संबंध शरीर के रक्त संचार से है। उन्होंने अपने अध्ययन में प्रतिभागियों को दो समूहों में रखा। पहले समूह को कॉमेडी कार्यक्रम दिखाया और दूसरे को ड्रामा। शोध में पाया गया कि कॉमेडी कार्यक्रम देखने वाली प्रतिभागी जो खुलकर हंस रहे थे उनका रक्त संचार अन्य की अपेक्षा काफी बेहतर था।

 
International Joke Day: Benefits of laughing will give you extra reason to have smile on your face
हंसने से बढ़ती है प्रतिरोधी क्षमता
कई शोधों में यह तथ्य प्रमाणित हो चुका है कि हंसने से शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है जो शरीर को रोगो से लड़ने में मदद करती है। इस प्रक्रिया के दौरान शरीर में एंटी-वायरल व संक्रमण को रोकने वाली कोशिकाओं बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Joke Day: Benefits of laughing will give you extra reason to have smile on your face
दर्द से आराम दिलाए
कई शोधों में यह पाया गया है कि स्पोंडलाइटिस या कमर के दर्द जैसे असहनीय दर्द में आराम के लिए हंसना एक प्रभावी विकल्प है। डॉक्टर लाफिंग थेरेपी की मदद से इन रोगों में रोगियों को आराम पहुंचाने का प्रयास करते हैं। इतना ही नहीं, 10 मिनट तक ठहाके लगाने से आपको दो घंटे तक दर्द से राहत या नींद आ सकती है।


 
विज्ञापन
International Joke Day: Benefits of laughing will give you extra reason to have smile on your face
सकारात्मक हो जाते हैं आप
हंसने की प्रक्रिया के दौरान शरीर में इन्डोर्फिन नामक हार्मोन बनता है जो पूरे शरीर को सुखद एहसास और सकारात्मकता से भर देता है। यह हार्मोन् मूड फ्रेश करने में मददगार है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed