सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra 2022 Tips: अमरनाथ जा रहे यात्री क्या करें और क्या नहीं, जानें पूरी डिटेल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 07 Jun 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022 Tips Do's And Don'ts List For Pilgrims During Yatra Know Details In Hindi
अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या करें और क्या नहीं - फोटो : amar ujala

Amarnath Yatra 2022 Tips: भगवान भोलेनाथ के सबसे पवित्र और प्राचीन तीर्थ स्थलों में से एक अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होने वाली है। 43 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालु सालभर इंतजार करते हैं। देशभर से लोग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाते हैं। अमरनाथ यात्रा दुर्गम रास्तों से होते हुए बाबा बर्फानी की गुफा तक जाती है। जो श्रद्धालु हर साल अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं, उन्हें यात्रा से जुड़ी कई बातें पहले से पता होती हैं लेकिन पहली बार अमरनाथ की यात्रा पर जा रहे भक्तों को अपना सफर शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए। कोरोना संक्रमण के बीच हो रही इस यात्रा में आपको कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा और इसके हेल्थ जांच भी करानी होगी। तीर्थयात्रियों के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। ऐसे में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस बारे में पूरी डिटेल जान लीजिए ताकि यात्रा में कोई कठिनाई न आए। 

Trending Videos
Amarnath Yatra 2022 Tips Do's And Don'ts List For Pilgrims During Yatra Know Details In Hindi
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले क्या करें - फोटो : Pixabay

अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या करें 

अगर आप इस साल 30 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले हैं तो यात्रा से पहले आपको कुछ तैयारी करनी होंगी। यात्रा पर जाने वालों को करने चाहिए ये काम-

-नियमित सुबह सैर और योग का अभ्यास करें, ताकि यात्रा के लिए आपका शरीर भी तैयार हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022 Tips Do's And Don'ts List For Pilgrims During Yatra Know Details In Hindi
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्री क्या करें और क्या नहीं - फोटो : amar ujala

-यात्रा पर जा रहे हैं तो सांस लेने वाले व्यायाम का अभ्यास भी करें। अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को सांस की दिक्कत हो सकती है। 

-अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए मौसम के हिसाब से बैग में पर्याप्त गर्म कपड़े जरूर रख लें। टोपी और ग्लव्स ले जाना न भूलें।

Amarnath Yatra 2022 Tips Do's And Don'ts List For Pilgrims During Yatra Know Details In Hindi
अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या करें और क्या नहीं - फोटो : istock

-यात्रा के दौरान मौसम में बदलाव होने की संभावना भी रहती है। इसलिए छाता, रेनकोट और वाटरप्रूफ जूते और बैग जरूर रखें। 

-किसी साथी यात्री का नाम, पता और नंबर लिखी पर्ची बनाकर यात्रा के समय अपनी जेब में रखें और पहचान पत्र भी साथ ले जाएं। 

-यात्रा के लिए अपने बैग में जरूरी दवाइयां रखें। सिरदर्द की दवा, सर्दी जुकाम और बदन दर्द की दवा के साथ ही बैंड एड्स, आयोडेक्स और मूव आदि रखें। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022 Tips Do's And Don'ts List For Pilgrims During Yatra Know Details In Hindi
अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या करें और क्या नहीं - फोटो : amar ujala

अमरनाथ यात्रा में क्या न करें?

-ध्यान रखें कि यात्रा में जिस बैग को आप ले जा रहे हैं, वो ज्यादा भारी न हो। चढ़ाई के दौरान भारी भरकम बैद से दिक्कत हो सकती है। इसलिए सिर्फ जरूरी सामान ही साथ ले जाएं। 

-महिलाएं अमरनाथ यात्रा पर जा रही हैं तो साड़ी न पहनें। साड़ी पहनकर चढ़ाई करना मुश्किल होता है। साड़ी की बजाए सलवार सूट, पैंट या ट्रैक सूट रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed