जब भी हमें कहीं किसी सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करनी होती है, तो हमें सबसे ज्यादा चिंता जिस बात की रहती है वो है उसकी टिकट की। पहले से टिकट बुक करना होता है, ये देखना होता है कि क्या टिकट मौजूद है या नहीं, टिकट के लिए प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ता है आदि। वहीं, जब लोग ट्रेन से सफर करते हैं, तब भी उनके मन में इस तरह की चीज रहती है कि आखिर प्लेटफॉर्म से टिकट लेना पड़ेगा। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं, तो आप गलत हैं क्योंकि आप घर बैठे मिनटों में अपना ट्रेन का टिकट पा सकते हैं। इसमें आपकी मदद रेलव कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट कर सकती हैं। लेकिन कई लोगों को इस पर टिकट बुक करना नहीं आता है। अगर आप भी इनमें से हैं, तो चलिए हम आपको इसके सरल तरीके के बारे में बताते हैं...
{"_id":"61a60b47c92061447201b51b","slug":"tips-for-train-ticket-booking-how-to-book-irctc-ticket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Ticket: ट्रेन में सफर के लिए घर बैठे मोबाइल से करें मिनटों में टिकट बुक, ये रहा सरल तरीका","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
IRCTC Ticket: ट्रेन में सफर के लिए घर बैठे मोबाइल से करें मिनटों में टिकट बुक, ये रहा सरल तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 30 Nov 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : IRCTC official website
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल या डेस्कटॉप पर आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर विजिट करना है। फिर यहां आपको बुक योर टिकट पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : IRCTC official webstie
स्टेप 2
- इसके बाद आपको अपने स्टेशन (ट्रेन पकड़ने और छोड़ने वाले) चुनने हैं और इसका बाद यात्रा की तारीख भी चुननी है। अगर आप किसी खास क्लास जैसे- एसी में सफर करना चाहते हैं, तो वो भी चुनें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है और फिर सब्मिट कर देना है। इसके बाद सामने एक पेज खुलेगा इसमें आपको अपनी पसंदीदा सीट चुननी है, सीटें उपलब्ध होने पर बुक नाऊ पर क्लिक करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको अपने साथ बुक करने वाले बाकी यात्रियों की जानकारी भरनी है। साथ ही अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर आपको ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट करनी है। पेमेंट सफलातूपर्वक होने पर आपके मोबाइल और ईमेल आईडी पर बुक टिकट की जानकारी आ जाएगी।