सब्सक्राइब करें

Vande Mataram Lyrics: अब हर भाषण और समारोह से पहले गाना होगा राष्ट्रगीत, यहां पढ़ें पूरी लिरिक्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 12 Feb 2026 01:03 PM IST
सार

Vande Mataram Full Lyrics In Hindi: हाल ही में केंद्र सरकार ने आधिकारिक मौकों पर वंदे मातरम् के छह अंतरा वाले संस्करण को बजाना अनिवार्य कर दिया है। यहां उसकी पूरी लिरिक्स दी जा रही है- 

विज्ञापन
Vande Mataram Lyrics In Hindi full original lyrics of vande mataram song
अब हर भाषण और समारोह से पहले गाना होगा राष्ट्रगीत - फोटो : अमर उजाला
Vande Mataram Full Lyrics In Hindi: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के पूरे छह अंतरों वाले 3 मिनट 10 सेकंड के संस्करण को आधिकारिक अवसरों और भाषणों से पहले बजाना अनिवार्य कर दिया है। नए प्रोटोकॉल के अनुसार अब राष्ट्रगान से पहले हमेशा वंदे मातरम् बजेगा। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को सम्मान में खड़े रहना होगा।


आपको बता दें कि  ‘वंदे मातरम्’ की रचना महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चटर्जी ने 1870 के दशक में बंगाली भाषा में की थी। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इसे मातृभूमि की महिमा और देशभक्ति का प्रतीक माना गया। आजादी के बाद 1950 में इसके पहले दो श्लोकों को भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया। इसी के चलते लोगों को केवल पहले दो छंद ही याद रहते हैं, लेकिन इस गीत में कुल छह छंद हैं, जिनमें देशभक्ति, मातृभूमि की महिमा और भारतीय संस्कृति का सुंदर वर्णन किया गया है। 

अब जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे हर सरकारी कार्यक्रम और भाषण से पहले अनिवार्य कर दिया है, तो हर नागरिक के लिए यह जानना महत्वपूर्ण हो गया है कि गीत के पूरे छंद क्या हैं और उनका महत्व क्या है। इस नई नीति से न केवल कार्यक्रमों में अनुशासन सुनिश्चित होगा, बल्कि देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता को भी मजबूती मिलेगी। ऐसे में हर शख्स को अब इस गीत के पूरे छंदों से परिचित होना और उन्हें सही उच्चारण के साथ याद रखना जरूरी है। इसी के चलते यहां वंदे मातरम् की फुल लिरिक्स दी जा रही है।
 
Trending Videos
Vande Mataram Lyrics In Hindi full original lyrics of vande mataram song
राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर बड़ा फैसला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ये है पूरी लिरिक्स.... 

वन्दे मातरम्। 
सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्, 
शस्यश्यामलां मातरम्। वन्दे मातरम्॥'

'शुभ्रज्योत्स्ना पुलकित यामिनीम्, 
फुल्लकुसुमित द्रुमदलशोभिनीम्, 
सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीम्, सुखदाम् वरदाम् मातरम्। वन्दे मातरम्॥

'कोटि-कोटि कण्ठ कल-कल निनाद कराले, 
कोटि-कोटि भुजोधृत खरकरवाले, 
के बोले मां तु्मि अबले, बहुबलधारिणी नमामि तारिणीम्,
रिपुदलवारिणी मातरम्। वन्दे मातरम्॥' 

'तुमि विद्या तुमि धर्म, 
तुमि हदि तुमि मर्म, त्वमहि प्राणः शरीर, 
बाहुते तुमि मां शक्ति, हृदये तुमि मां भक्ति, 
तोमारै प्रतिमा गढि मन्दिरे-मन्दिरे। वन्दे मातरम्॥' 

'त्वमहि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी, कमला कमलदलविहारिणी, 
वाणी विद्यादायिनी, नमामि त्वाम्, नमामि कमलाम्, अमलाम् अतुलाम्, 
सुजलां सुफलां मातरम्। वन्दे मातरम्॥'

 'श्यामलाम् सरलाम् सुस्मिताम् भूमिताम्, धरनीम् भरनीम् मातरम्। वन्दे मातरम्॥'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed