नैमिष की धरती से 84 कोसी परिक्रमा शुरू, उमड़ा आस्था का सैलाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान्यता है कि नैमिष क्षेत्र में 84 कोसी परिक्रमा भगवान श्री राम,ब्रह्मा, विष्णु, महेश, महर्षि दधीचि ने की है। हर युग में इस परिक्रमा का विशेष स्थान है। 84 कोस की परिधि में हिन्दू धर्म के समस्त देवी, देवता, तीर्थ मौजूद हैं।
जिला मुख्यालय से 36 किमी. की दूरी पर मौजूद कोरौना पड़ाव स्थल द्वारिकाधीश से जुड़ा हुआ है। यह स्थल अपने आप में पौराणिक इतिहास समेटे हुए है, जहां 84 कोसी परिक्रमा के दौरान महार्षि दधीचि ने पहला पड़ाव डाला था। वहीं, त्रेयता युग में भगवान श्रीराम ने परिक्रमा के दौरान इस स्थान पर आकर विश्राम किया था।
इस बार होंगे बराह कूप के दर्शन
ऐतिहासिक व पौराणिक बराह कूप के दर्शन इस बार श्रद्धालुओं को हो सकेंगे। बीते कई वर्षों से यह कूप अतिक्रमण का शिकार होकर गुम होता जा रहा था। अमर उजाला में खबरें छपने के बाद प्रशासन की नींद टूटी और उसने इस समस्या को गंभीरता से लिया। इसके बाद पड़ाव स्थल से बराह कूप तक जाने के लिए मार्ग दुरुस्त किया गया है। सदियों से पूजे जाने वाले इस बराह कूप का पूजन इस बार भी श्रद्धालु कर सकेंगे।