{"_id":"636b415976f1d8545432da62","slug":"a-crocodile-reached-in-a-house-in-nanpara-in-bahraich","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bahraich: घर के अंदर घुसे मगरमच्छ को देखकर परिजनों के हाथ-पांव फूले, मच गया हड़कंप, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: घर के अंदर घुसे मगरमच्छ को देखकर परिजनों के हाथ-पांव फूले, मच गया हड़कंप, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Nov 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में जुलाहन पुरवा गांव के एक घर में बुधवार सुबह एक मगरमच्छ पहुंच गया। परिजनों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सब परिजन घर के बाहर निकल गए। सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आधे घंटे रेस्क्यू किया जिसके बाद मगरमच्छ को पकड़ा जा सका।
नानपारा कोतवाली के इटहा के मजरा जुलाहन पुरवा निवासी रमजान के घर में कहीं से मगरमच्छ घुस गया। बुधवार की सुबह जब परिजन उठे तो घर में मगरमच्छ में मगरमच्छ देखकर भयाक्रांत हो गए।
परिजनों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। घर में मगरमच्छ घुसने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आधे घंटे का रेस्क्यू किया। जिसके बाद मगरमच्छ को पकड़ा जा सका। वन दरोगा सत्यजीत सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़कर गायघाट स्थित नदी में छोड़ने के लिए ले जाया गया।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मगरमच्छ घर के एक कोने में था और अभी तक किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया था।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
रेस्क्यू टीम ने उसे रस्सी से बांध और खींचकर घर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
मगरमच्छ को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। नानपारा इलाके में अक्सर मगरमच्छ देखे जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
मामले की जानकारी पर घर के बाहर भीड़ लग गई। ग्रामीणों के बीच यही चर्चा थी कि परिजन पूरी तरह सुरक्षित हैं किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।