{"_id":"5aae95f94f1c1baa758b6110","slug":"a-message-of-bank-account-created-ruckus-in-barabanki","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते में अचानक आ गए साढ़े पांच करोड़ रुपये, पल भर के लिए करोड़पति बन गया छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाते में अचानक आ गए साढ़े पांच करोड़ रुपये, पल भर के लिए करोड़पति बन गया छात्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
इंटर के एक छात्र के भारतीय स्टेट बैंक की शहर स्थित सट्टी बाजार शाखा के खाते में पांच करोड़ 55 लाख रुपये का मैसेज पर आने पर हड़कंप मच गया। मोबाइल पर मैसेज देख छात्र ने इसकी जानकारी तुरंत अपने पिता को दी। जब नेटबैंकिग से खाता चेक किया गया तो बैलेंस निल निकला।
Trending Videos
2 of 5
बैंक के टोल फ्री नंबर पर पता चला कि ज्यादा रकम जमा होने के कारण खाता होल्ड कर दिया गया है। जबकि छात्र के खाते में पहले से ही 1.26 लाख रुपये थे। शाखा प्रबंधक ने कहा कि अवकाश पर होने के कारण इसकी जानकारी नहीं है। सोमवार को बैंक खुलते ही कहां से ट्रांजक्शन हुआ है, इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी नरेंद्र शर्मा तेल डिपो में सहायक प्रबंधक हैं। बताते हैं कि उनके बेटे केशव शर्मा के नाम खाता संख्या 34564510097 में 16 मार्च को पांच करोड़ 55 लाख 55 हजार 555 की रकम आने का मैसेज मिला। मैसेज 17 मार्च को देखने पर केशव ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। नरेंद्र ने पहले नेटबैंकिंग कर खाते का बैलेंस जाना तो उस स्लिप में लीन (ग्रहणाधिकार) अमाउंट 5,57,55,555 दिख रहा था। इसके बाद बैंक के टोलफ्री नंबर पर जब जानकारी ली तो बताया गया कि खाता होल्ड कर दिया गया है।
4 of 5
उन्होंने बताया कि केशव अभी नाबालिग है। उसके खाते में पहले से ही एक लाख 26 हजार रुपये का बैलेंस था। इस मैसेज के बाद घरवाले इस बात को लेकर परेशान हैं कि इतनी रकम कहां से आ गई। परिवार के सदस्य सोमवार को शाखा खुलने पर इसकी जानकारी करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मामले पर एसबीआई सट्टी बाजार शाखा के असिस्टेंट मैनेजर खुर्शीद रिजवी का कहना है कि यह मैसेज किसी रकम आने का नहीं है बल्कि खाते में कोई कमी होने के कारण होल्ड कर दिया गया है। शाखा में आकर वह अभिलेख पूरे कर देंगे तो उनका संचालन शुरू हो जाएगा। बैंक में आजकल सभी खातों की जांच चल रही है। सिस्टम की गड़बड़ी हो सकती है। जांच कराई जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।