{"_id":"6af6dbb39ae4d7849c00a724","slug":"video-video-thada-ka-thasataka-ka-satha-lkhanauu-ma-saja-gaii-magafal-mada-140-sa-180-rapaya-kal-taka-bka-raha-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ठंड की दस्तक के साथ लखनऊ में सज गई मूंगफली मंडी, 140 से 180 रुपये किलो तक बिक रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ठंड की दस्तक के साथ लखनऊ में सज गई मूंगफली मंडी, 140 से 180 रुपये किलो तक बिक रही
राजधानी में ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम में ठिठुरन बढ़ने के साथ ही सिटी स्टेशन के पास लगने वाली मूंगफली मंडी भी गुलजार हो गई है। यहां दुकानों पर मूंगफलियों से भरी टोकरियां सजी हैं और दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में हैं। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही बाजार में मूंगफली की खरीदारी भी बढ़ने लगी है।
मंडी में अलग-अलग किस्म की मूंगफलियां उपलब्ध हैं। दुकानदारों के मुताबिक, झांसी, लखीमपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से मूंगफली मंगाई जा रही है। इनमें बड़े और छोटे दाने वाली मूंगफली शामिल हैं। दाने के आकार और किस्म के हिसाब से इनके दाम भी अलग-अलग हैं। फिलहाल बाजार में मूंगफली 140 रुपये से लेकर 180 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।
दुकानदारों ने बताया कि बाजार में बिक्री के लिए लाने से पहले मूंगफलियों को भाड़ में गर्म किया जाता है। इसके बाद उन्हें पछोरकर तैयार किया जाता है और टोकरियों में सजाकर बिक्री के लिए रखा जाता है।
सर्दियों में चाय के साथ मूंगफली खाने का शौक रखने वालों के लिए मंडी में अभी से रौनक दिखाई देने लगी है। ठंड बढ़ने के साथ कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद दुकानदारों को है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।