फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सीडेंट के बाद किसी ने नहीं की मदद, तड़प कर मर गया युवक, तस्वीरें

Sat, 27 Aug 2016 10:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Aug 2016 10:33 PM IST
 Accident in nigohan in Lucknow.

उड़ीसा के कालांहाड़ी में अपनी पत्नी की लाश कंधे पर उठाकर जा रहे शख्स की मदद किसी ने नहीं की। सभी आसपास मौजूद रहे पर किसी ने उसे सहारा नहीं दिया। ऐसी ही घटना लखनऊ में हुई लोगों ने युवक को मर जाने दिया।

 Accident in nigohan in Lucknow.

राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के टिकरा गांव के पास गुरुवार दोपहर बेकाबू कार ने बाइक सवार राजमिस्‍त्री व उसके दामाद को ठोकर मार दी।

 Accident in nigohan in Lucknow.

हादसे के बाद राजगीर मिस्त्री व उसका दामाद सड़क पर पड़े तड़पते रहे। कोई भी व्यक्ति मदद के लिए आगे नहीं आया।

विज्ञापन
 Accident in nigohan in Lucknow.

काफी देर बाद पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा भेजा, जहां डॉक्टरों ने राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।

 Accident in nigohan in Lucknow.

पुलिस के मुताबिक, निगोहां के सुखना खेड़ा गांव के राजगीर मिस्त्री छोटेलाल (43) बृहस्पतिवार को बाइक से उन्नाव के मौरावां निवासी अपने दामाद संतोष कुमार संग निगोहां कस्बा जा रहे थे। टिकरा चौराहे पर बने अवैध कट से सड़क पार करते वक्त कार ने बाइक में ठोकर मार दी। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। जबकि चालक टोल प्लाजा के पास कार छोड़कर भाग निकला। ट्रॉमा में छोटेलाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed