फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, एक्ट्रेस बनने से पहले क्या रही थी फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा

Sat, 27 Aug 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/लखनऊ Updated Sat, 27 Aug 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
film actress sonakshi sinha in lucknow
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : amar ujala

एमिटी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को स्टूडेंट्स दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक पाने को बेताब दिखे। जैसे ही एंकर ने सोनाक्षी के आने की उल्टी गिनती शुरू की, माहौल ‘सोनाक्षी सोनाक्षी’ के शोर से गूंज उठा। कई स्टूडेंट्स एक-दूसरे के कंधे पर बैठकर फोटो ले रहे थे। स्टूडेंट्स ने उनके साथ सेल्फी भी ली।अपनी फिल्म ‘अकीरा’ के प्रमोशन के लिए पहुंचीं सोनाक्षी करीब 15 मिनट यहां रुकीं। 

film actress sonakshi sinha in lucknow
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : amar ujala

ब्ल्यू जींस, ब्लैक टॉप और ब्लैक कैप पहने सोनाक्षी इस फिल्म का मुख्य गीत ‘रज रज के...’ गाते हुए हुए जैसे ही स्टेज पर आईं,  स्टूडेंट्स ने जोशीले अंदाज में उनका अभिनंदन किया।सोनाक्षी ने एमिटी स्टूडेंट्स प्रिंस, शिवांगी, कपिल और सुरम्या की ‘गो गो गोविंदा...’ गाने पर दी गई प्रस्तुति पर तालियों से हौसला अफजाई की। कॉलेज के प्रतिकुलपति रहे रिटा. मेजर जनरल केके ओरी भी खुद को रोक नहीं पाए और डीजे की धुन पर झूमते नजर आए।

film actress sonakshi sinha in lucknow
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : amar ujala

इस दौरान फिल्म का प्रोमो भी दिखाया गया। इस मौके पर निदेशक प्रोजेक्ट्स नरेश चंद्रा और उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क आशुतोष चौबे भी मौजूद रहे। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अभी तक फिल्मों में रोमांटिक भूमिकाओं में ही नजर आई है। लेकिन दबंग की नायिका अब एक दबंग भूमिका में नजर आएंगी। नायिका प्रधान फिल्म अकीरा में वे एक्शन करती दिखेंगी। इस दौरान सोनाक्षी से हुए कुछ द‌िलचस्प सवाल जवाब...

विज्ञापन
विज्ञापन
film actress sonakshi sinha in lucknow
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : amar ujala
आपकी अब तक की भूमिकाओं से ‘अकीरा’ किस प्रकार अलग है?
-‘अकीरा’ बहुत अलग है। इसमें एक्शन है, इमोशन है। फिल्म में अकीरा नामक लड़की जिन स्थितियों से गुजरी है, उनके बारे में मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। यह भूमिका मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण थी।
क्या आपने इसके लिए विशेष प्रशिक्षण भी लिया?
-हां, मैंने मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया। शूटिंग के दौरान कई बार घायल भी हुई। जब इसका ट्रेलर प्रदर्शित हुआ और लोगों को मेरा एक्शन पसंद आया तो मुझे लगा कि मेरी मेहनत
विज्ञापन
film actress sonakshi sinha in lucknow
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : amar ujala
‘अकीरा’ की कहानी किस तरह की है?
-अकीरा जेल जा चुकी है और वह ऐसे मामले में फंस गई है कि उसे भ्रष्ट पुलिस वालों के बीच रहना होता है। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें समाज के लिए, स्त्रियों के लिए संदेश है।
आपने सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं के साथ फिल्में की हैं, लेकिन यह एक नायिका प्रधान फिल्म है?
-यह औरतों का दौर है। वे बहुत सारी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। चाहे ओलंपिक हो या फिल्म, औरतें आगे आई हैं। फिल्म उद्योग भी बदल रहा है। औरतों को ध्यान में रखकर बहुत सारी फिल्में बन रही हैं, भूमिकाएं लिखी जा रही हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed