लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले अफगान लड़ाकों ने अभ्यास मैच में जीत दर्ज करते हुए यह जता किया कि भले ही उनके खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए हैं, लेकिन प्रदर्शन के मामले में विश्व क्रिकेट की महानतम टीम को भी शिकस्त देने का मद्दा रखते हैं।
स्टार खिलाड़ियों से सजी कैरेबियाई टीम को अफगान लड़ाकों ने चटाई धूल, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि यह मुकाबला उनके लिए कई मायनों में अहम था, क्योंकि वर्ल्ड कप के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर अफगानिस्तान टीम की काफी फजीहत हुई थी। इससे पहले टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए शुरुआत बेहद खराब रही। मुकाबले में स्पिनरों को लेकर मजबूत दिख रही अफगान टीम के तेज गेंदबाजों ने विंडीज की कमर तोड़ दी।
छठे ओवर में शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। विकेटों के गिरने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहा। एक समय टीम ने 64 रन के योग पर छह बल्लेबाज खो दिए। इस दौरान रोस्टन चेज ने 52 गेंदों पर 41 और जेसन होल्डर ने 31 रन की पारी खेलकर विंडीज की पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन यह नाकाफी रहा।
वेस्टइंडीज की पूरी टीम 38.5 ओवर में 156 रन बनाकर आउट हो गई। अफगानिस्तान टीम से तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने 22 और स्पिनर एस अशरफ ने 34 पर तीन-तीन विकेट झटके, जबकि गुलबदीन नैब ने 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए। जवाब में अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
23 रन के योग पर तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए, लेकिन मध्यक्रम पर रहमत शाह ने 76 गेंदों पर 47 और नजीबुल्लाह ने 44 गेंदों पर 40 रन बनाते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इस दौरान असगर अफगान ने 18 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाकर हुए मेजबान टीम को जीत दिला दी। टीम ने 34.5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त करके छह नवंबर से शुरू हो रही सीरीज के लिए तगड़ी तैयारी के संकेत दे दिए।
संक्षिप्त स्कोर- वेस्टइंडीज 38.5 ओवर में 156 रन बनाकर आउट (रोस्टन चेज 41 रन, जेसन होल्डर 31 रन, नवीन 22 पर तीन और अशरफ 34 पर तीन विकेट), अफगानिस्तान 34.5 ओवर में छह विकेट खोकर 160 रन (रहमत शाह 47 रन, नजीबुल्लाह 40 रन, आर शेफर्ड 16 पर तीन विकेट)
...और तीन बजे ही जगमगाने लगा स्टेडियम
अमूूमन ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। जब किसी दिन रात के एकदिवसीय मुकाबले में फ्लड लाइट दिन से ही जगमगाने लगी हो, लेकिन इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच अभ्यास मैच के दौरान अजब नजारा देखने को मिला। घड़ी की सुई दोपहर तीन बजा रही थी और स्टेडियम की सभी फ्लड लाइट जगमगा उठी।
दरअसल, शहर में इन दिनों धुंध का प्रकोप जारी है, जिसके कारण दिन में ही अंधेरा सा दिखने लगता है। खेल भी इससे अछूता नहीं रह सका। यही वजह थी कि स्टेडियम में दोपहर 3 बजे ही लाइट जला दी गई थीं।