{"_id":"5fa658de8ebc3e9bb02fecdd","slug":"auspicious-time-for-shopping-in-shani-pushya-nakshatra-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनि-पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में खरीदारी से घर आएगी खुशहाली, जानें- क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य व पंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनि-पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में खरीदारी से घर आएगी खुशहाली, जानें- क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य व पंडित
Sat, 07 Nov 2020 01:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
खरीदारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरीदारी को लेकर आपने क्या तय किया है। अभी आपने कोई योजना नहीं बनाई तो आज का दिन यूं ही न गंवाएं, यदि आज का दिन आपने गंवा दिया तो शुभ संयोग में खरीदारी से वंचित रह जाएंगे। आज सुबह आठ बजकर 5 मिनट से पुष्य नक्षत्र लग रहा है, जो रविवार को सुबह 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। खास बात है कि शनिवार के कारण इस दिन शनि और पुष्य नक्षत्र का अद्भुत संयोग हो रहा है, जो हर दृष्टि से फलदायक है। ज्योतिषियों व पंडितों का कहना है कि इस नक्षत्र में खरीदे गए सामान का लाभ ज्यादा मिलता है। आज के दिन खरीदारी करने से घर में खुशहाली आती है। इस दिन के विशेष महत्व को देखते हुए कारोबारियों ने भी खूब तैयारी की है। मकान, वाहन, जेवर, फर्नीचर, कपड़ा समेत सभी ट्रेड के बाजार सज गए हैं। आइए जानते हैं क्या-क्या है खास बाजार में।
अभिषेक तिलहरी व संजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
वाहन बाजार तोड़ रहा सारे रिकॉर्ड
वोक्सवैगन के लखनऊ में विराज डिस्ट्रीब्यूटर के अभिषेक तिलहरी कहते हैं कि जिस तरह से बाजार उठा है, उसमें हमारे स्टॉक कम पड़ गए हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। कोरोना काल में व्यक्तिगत वाहनों की चाहत ने कार की मांग बढ़ाई है। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा के आरएसएम संजय कुमार कहते हैं कि राजधानी में 50 गाड़ियां महिंद्रा की निकलेंगी।

फर्नीचर बाजार में एक्सचेंज ऑफर संग कई तोहफे भी
दीपावली के लिए फर्नीचर बाजार सज गया है। कारीगरी फर्नीचर के गौरव सोढी कहते हैं एक्सचेंज के साथ-साथ, बाईबैक ऑफर चल रहे हैं। इसके अलावा एक निश्चित रकम की खरीदारी पर कई तरह के गिफ्ट भी हम दे रहे हैं। बीते दिनों फर्नीचर मार्केट में खरीदार कम थे। नवरात्र से अच्छी बिक्री शुरू हुई है और दीपावली तक 75 फीसदी बाजार कवर हो जाएगा।
दीपावली के लिए फर्नीचर बाजार सज गया है। कारीगरी फर्नीचर के गौरव सोढी कहते हैं एक्सचेंज के साथ-साथ, बाईबैक ऑफर चल रहे हैं। इसके अलावा एक निश्चित रकम की खरीदारी पर कई तरह के गिफ्ट भी हम दे रहे हैं। बीते दिनों फर्नीचर मार्केट में खरीदार कम थे। नवरात्र से अच्छी बिक्री शुरू हुई है और दीपावली तक 75 फीसदी बाजार कवर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
त्योहारों के लिए विशाल रेंज, शादी की भी करें खरीदारी
फेब इंडिया की डॉ. ऋचा मिश्रा कहती हैं कि त्योहार को देखते हुए कपड़ों की विशाल रेंज तैयार है। यही वो वक्त है, जब लोग शादियों के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। छोटे भाई की छोटी दुकान के अशोक मोतियानी कहते हैं कि इस मौके पर गिफ्ट देने के लिए भी खूब कपड़े खरीदे जाते हैं। अब सात दिन तक सिर्फ और सिर्फ खरीदारी होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अपने घर का फैसला आज ही कर लें
एल्डिको हाउसिंग के सीओओ एसके जग्गी कहते हैं कि यह समय बिल्कुल उपयुक्त है, अपने घर को लेने का फैसला आज ही कर लें। कीमतें स्थिर होने का फायदा मिल सकता है ग्राहक को। पार्थ इंफ्रा बिल्ट के मार्केटिंग हेड विवेक मिश्रा कहते है कि घर हमेशा शुभ मुहूर्त में लेते हैं सब। नवरात्र में अच्छे ग्राहक मिले हैं, यह संख्या अब बढ़ती जाएगी।