{"_id":"6a8014c4790a39121804b2ba","slug":"video-video-esajapajaaaii-ka-varada-sa-mabil-cara-khata-sa-nakal-50-hajara-rapaya-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एसजीपीजीआई के वार्ड से मोबाइल चोरी, खाते से निकले 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एसजीपीजीआई के वार्ड से मोबाइल चोरी, खाते से निकले 50 हजार रुपये
एसजीपीजीआई के यूरोलॉजी विभाग के वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार का मोबाइल चोरी होने के बाद उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकलने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। बनारस निवासी श्याम जी पाल की भतीजी यूरोलॉजी विभाग में भर्ती है। उसका 14 अगस्त को ऑपरेशन होना था। श्याम जी पाल के मुताबिक, रात में वह वार्ड के बाहर वेटिंग रूम में लेटने चले गए।
उन्होंने अपना मोबाइल भतीजी के बेड के पास लगे बिजली के स्विच में चार्जिंग पर लगा दिया था। सुबह करीब पांच बजे मोबाइल लेने पहुंचे तो वह गायब मिला। मोबाइल चोरी होने के कुछ ही देर बाद उससे जुड़े बैंक खाते से दस-दस हजार रुपये के पांच ट्रांजैक्शन हुए और कुल 50 हजार रुपये निकल गए। श्याम जी पाल ने पुलिस को घटना की सूचना दी है। तीमारदारों का कहना है कि वार्ड के अंदर सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ऐसी घटनाओं से मरीजों और उनके परिजनों में दहशत बनी रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।