फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या फैसला: गांवों तक पहुंचा सुरक्षा घेरा, 95 से ज्यादा धर्मस्थल चिह्नित, बढ़ रही फोर्स

Sat, 09 Nov 2019 08:13 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Nov 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya verdict: Security circle reached villages
सुरक्षा बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट से आने वाले संभावित फैसले को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। गांव भी इसके दायरे में शामिल हो गए हैं। रामनगरी में तंग हो रहे सुरक्षा घेरे के साथ ही गांव में भी सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू कर दी गई है। पड़ताल में जिले के सवा दो सौ से ज्यादा गांव और मोहल्ले संवेदनशील /अति संवेदनशील की श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। साथ ही ही संवेदनशील स्थलों पर स्थित 95 से ज्यादा धर्मस्थलों को भी सुरक्षा के दायरे में लिए जाने की रणनीति है। 
Ayodhya verdict: Security circle reached villages
अयोध्या में सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला
व्यवस्था हर स्थिति से निपटने के खाके को अंतिम रूप देने की है। रामनगरी के प्रसिद्ध परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले के दो महत्वपूर्ण पर्व बीत चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ कम हो गई है। अब यहां सुरक्षा घेरा तंग हो रहा है। प्रशासन की नजर शहर के साथ कस्बे और गांव पर टिकी है। प्रशासन और पुलिस ने इसकी पड़ताल को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कोशिश है कि फैसले के पहले शहर से गांव तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुकम्मल हो जाए। चूंकि जनपद की सीमा के सभी बैरियर ग्रामीण क्षेत्र में ही हैं। इसलिए भी मेले से राहत के बाद ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है। 
Ayodhya verdict: Security circle reached villages
अयोध्या में सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो अयोध्या के लगभग सवा दो सौ से ज्यादा गांव और मोहल्ले फैसले की दृष्टि से संवेदनशील/ अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। यह वही गांव हैं जहां मिश्रित आबादी है। चिह्नित इन गांवों में से कुछ में अतीत में ऐसी वारदातें हो चुकी हैं या फिर ऐसी घटनाओं की आशंका होती है। इन गांवों में अब पुख्ता सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya verdict: Security circle reached villages
सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस - फोटो : एएनआई
सोहावल तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत भदरसा, दौलतपुर सहित अन्य कई गांव में फोर्स की आमद हो चुकी है। हालांकि सुरक्षा बलों के जवान केवल इन गांवों की निगहबानी कर रही है। गांव की गतिविधि पर नजर रखने और प्रशासन को तात्कालिक रूप से सूचना देने के लिए जिले के लगभग ढाई सौ गांवों में फील्ड वर्करों जैसे लेखपाल और ग्राम सचिव की ड्यूटी लगाई जा रही है। 
विज्ञापन
Ayodhya verdict: Security circle reached villages
सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस - फोटो : एएनआई
सूत्र बताते हैं कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र में संवेदनशील स्थलों पर स्थित 95 से ज्यादा धर्मस्थल चिह्नित किए गए हैं। इनको भी सुरक्षा के दायरे में रखा जाएगा। शहरी क्षेत्र के ऐसे धर्मस्थलों के इर्द-गिर्द सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में भी इन पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। व्यवस्था से जुड़े अफसर हर स्तर पर तैयारी की बात स्वीकार करते हैं लेकिन औपचारिक रूप से बोलने से परहेज करते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed