{"_id":"5f8a7fa68ebc3e9bfd3f814a","slug":"barabanki-rape-case-many-parties-leaders-met-family-of-victim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी कांडः हालचाल सबने पूछा पर मदद को नहीं बढ़े हाथ, पिता बोले- सहयोग करने नहीं सिर्फ ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी कांडः हालचाल सबने पूछा पर मदद को नहीं बढ़े हाथ, पिता बोले- सहयोग करने नहीं सिर्फ ...
Sat, 17 Oct 2020 10:54 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी, सपा एमएलसी व कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता व प्रदेश प्रवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या से सतरिख क्षेत्र के लोगों में दहशत के साथ आक्रोश है। दो दिन से गांव में विभिन्न दलों के नेता, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं। मालूम हो सतरिख इलाके के एक गांव में बुधवार की शाम 17 वर्षीय एक किशोरी का शव धान के खेत में मिला था। उसके हाथ बंधे हुए थे और उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार की गईं थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हो गई है। इसी मामले में शुक्रवार को सपा के एमएलसी राजेश यादव, कांग्रेस विधायक एवं विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा व अन्य दलों के लोग पहुुंचे तो शाम को जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान पीड़ित परिजनों से मिले। मंत्री ने दस लाख रुपये, एक मकान और पट्टे की जमीन उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जमीन का पट्टा भी दिया जाएगा। पीड़ित परिवार फूस की झोपड़ी में रहता है। छत के नाम पर तिरपाल पड़ा है। ऐसे घर को पहुंचने वाला रास्ता दो दिन नेताओं से लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आवागमन के चलते चर्चा में है। शुक्रवार को सबसे पहले सपा के एमएलसी राजेश यादव ने गांव पहुंच कर परिवार से मुलाकात की। सरकार से दस लाख मुआवजे दिए जाने की मांग की। इसके बाद कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा और तनुज पुनिया ने गांव पहुंच कर पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की। कहा कि उन्हें प्रियंका गांधी ने भेजा है। पूरी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है।
पीड़ित परिवार के घर के पास मौजूद पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
परिवार रजिस्टर की नकल तय करेगी उम्र, लगेगा पाक्सो
दुष्कर्म के बाद मारी गई किशोरी की उम्र पुलिस 18 साल बता रही है। दूसरी तरफ आधार कार्ड पर उसकी उम्र 17 साल दर्ज है। यही आयु उसके पिता भी बता रहे हैं। देर शाम एसपी आरएस गौतम ने बताया कि इस मामले में परिवार रजिस्टर की नकल मंगाई गई है। पड़ताल के बाद जो उम्र सही होगी उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। युवती नाबालिग हुई तो पाक्सो एक्ट भी लगाया जाएगा।

दारा सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी मंत्री व सांसद भी पीड़ित परिवार से मिले
बाराबंकी जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान देर शाम पीड़ित परिवार से मिलने घर पहुंचे। उनके साथ सांसद उपेंद्र रावत, विधायक बैजनाथ रावत, सतीश शर्मा के साथ कई अफसर भी थे। प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने का भरोसा दिलाया। दस लाख रुपये मुआवजा, मकान और पट्टे की भूमि देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
बैटरी के उजाले में मिले मंत्री
पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए उसके घर पहुंचने के लिए शुक्रवार देर शाम प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान को खेत की मेड़ से गुजरना पड़ा। गांव पहुंचे तो वहां अंधेरा था। बैटरी के उजाले में परिवार से मुलाकात की। जानकारी करने पर पता चला कि गांव में अभी बिजली नहीं पहुंची। मंत्री के पहुंचने से पहले डीएम डॉ. आदर्श सिंह, प्रभारी एसपी आरएस गौतम, एडीएम संदीप कुमार गुप्ता, एएसपी मनोज पांडेय पुलिस बल के साथ गांव में मौजूद थे।

कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा व प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया
- फोटो : अमर उजाला
खुलासे पर पिता ने जताया असंतोष
पुलिस के खुलासे पर किशोरी के पिता ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के लिए पहुंचा डॉग स्क्वायड जिधर गया था उधर भी पूछताछ होनी चाहिए। हमारे ही परिवार के कुछ लोगों को ले जाकर पूछताछ की जा रही है। हमको अब न्याय चाहिए।

किशोरी के घर पहुंच कर लोगों से बात करते सपा एमएलसी राजेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
कहा, सहयोग करने नहीं सिर्फ फोटो खिंचाने आए लोग
मृत किशोरी के माता-पिता बेटी के गम में लगातार बिलख रहे हैं। अब उनके आंसू भी सूख गए हैं। घटना के बाद से शायद ही एक रोटी पेट में गई हो। पूछने पर रो-रोकर कहते हैं कि अभी तक जितने लोग आए हैं सबने फोटो ही खिंचवाए हैं। यह कहते-कहते वह बेहोश हो गए।