फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uma Shankar Singh : मायावती ने अपने भरोसेमंद सहयोगी उमा शंकर सिंह के किए अंतिम दर्शन, श्रद्धांजलि दी, तस्वीरें

Thu, 06 Aug 2026 10:55 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 06 Aug 2026 10:55 AM IST
सार

उमा शंकर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके लखनऊ के विपुल खंड गोमती नगर स्थित आवास पर रखा गया है जहां दोपहर 12:00 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
BSP supremo Mayawati pays tribute to Uma Shankar Singh and pays her last respects; see photos.
मायावती ने उमा शंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि - फोटो : amar ujala

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उमाशंकर सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

उमा शंकर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके लखनऊ के विपुल खंड गोमती नगर स्थित आवास पर रखा गया है जहां दोपहर 12:00 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।

दोपहर 12 बजे के पश्चात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास खनवर, नगरा, तहसील रसड़ा, जनपद बलिया ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

BSP supremo Mayawati pays tribute to Uma Shankar Singh and pays her last respects; see photos.
- फोटो : amar ujala

विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार शाम दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। वह यूपी में बसपा के अकेले विधायक थे और बसपा सुप्रीमो मायावती के भरोसेमंद नेताओं में शुमार किए जाते थे।

BSP supremo Mayawati pays tribute to Uma Shankar Singh and pays her last respects; see photos.
मायावती ने उमा शंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि - फोटो : amar ujala
उमाशंकर सिंह बीमारी के बावजूद राजनीति में खासा सक्रिय थे। दो दिन पहले उन्होंने अस्पताल से फोन कर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को सपा विधायक आलम बदी के निधन पर अपनी और पार्टी की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
BSP supremo Mayawati pays tribute to Uma Shankar Singh and pays her last respects; see photos.
- फोटो : amar ujala

उनके निधन पर मायावती ने कहा कि लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह का निधन दुखद है। उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। उनका पूरा परिवार बसपा परिवार की तरह है तथा उनके परिवार के सभी लोग मुझे बड़ी बहन की तरह ही पूरा आदर-सम्मान देते हैं। उनके पुत्र से लगातार सम्पर्क बने रहने के दौरान ही आज शाम उनके देहान्त की ख़बर मिली। इस दुख की घड़ी में मैं व पूरी पार्टी उनके व उनके परिवार के साथ है। उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारना है बल्कि इस परिस्थिति का सामना करते हुये आगे बढ़ना है।

विज्ञापन
BSP supremo Mayawati pays tribute to Uma Shankar Singh and pays her last respects; see photos.
मायावती ने उमा शंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि। - फोटो : amar ujala
मायावती ने इस दौरान उमा शंकर सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की और सांत्वना दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed