फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से मोतिहारी जा रहे बस यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई ड्राइवर की झपकी

Sun, 29 Apr 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Apr 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
bus met with an accident in faizabad
दुर्घटना का शिकार हुई बस

दिल्ली के आंनद विहार से मोतिहारी जा रही एक प्राइवेट बस फैजाबाद के पंचवटी होटल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार करीब 24 लोग घायल हो गए हैं।

bus met with an accident in faizabad
जमा हुए लोग

सभी को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक इनमें से 16 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 8 यात्रियों का इलाज अभी चल रहा है। हादसे के बाद से बस के दो चालक और एक परिचालक फरार हैं। 

bus met with an accident in faizabad
घायलों को ले जाती पुलिस

यात्रियों के मुताबिक प्राइवेट बस (UP75 AT4026) शनिवार को दिल्ली के आंनद विहार से बिहार के मोतीहारी जाने के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 80 यात्री सवार थे। रविवार सुबह करीब छह बजे ड्राइवर को नींद आने की वजह से बस का नियंत्रण बिगड़ा और वह पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
bus met with an accident in faizabad
घायलों की लिस्ट

बस के पलटलते ही ड्राइवर और चालक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डायल 100 की गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कुछ बच्चे भी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
bus met with an accident in faizabad
घायलों को निकालते स्थानीय निवासी

यात्रियों का कहना है कि रात में भी एक बार बस दुर्घटना का शिकार होने से बची थी। उस वक्त कुछ लोगों ने ड्राइवर को गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed