{"_id":"6a3fbee3da8162df78070e75","slug":"champat-rai-and-anil-mishra-resign-akhilesh-yadav-takes-tough-stance-on-factionalism-clash-between-mp-and-mla-2026-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Big News: चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म, गुटबाजी पर अखिलेश सख्त; सांसद-विधायक में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म, गुटबाजी पर अखिलेश सख्त; सांसद-विधायक में भिड़ंत
डिजिटल टीम, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:00 PM IST
सार
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 8
UP Big News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़ें' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
2 of 8
महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज एफआईआर के बाद बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। मामले में पहला बयान सामने आया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने इसकी पुष्टि कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
3 of 8
akhilesh yadav
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुटबाजी पर अखिलेश यादव सख्त
मुरादाबाद की गुटबाजी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सख्त दिखाई दिए हैं। उन्होंने स्थानीय नेताओं के पेंच कसे हैं। पीडीए बैठक से सांसद रुचि वीरा को दूर रखने के विवाद पर उन्होंने लखनऊ में पांच नेता तलब किए। बैठक में उन्होंने मुरादाबाद के पांच प्रमुख नेताओं को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली और साफ संदेश दिया कि गुटबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सपा सांसद और विधायक के बीच तीखी बहस
- फोटो : amar ujala
सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत
बांदा जिले में कालूकुआं स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सांसद कृष्णा देवी और विधायक विशंभर यादव के बीच जुबानी जंग हो गई। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 8
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रेमी के लिए मासूम का कत्ल
मुरादाबाद में दो साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसकी मां पर लगा है। परिवार का आरोप है कि मां ने ही प्रेमी के साथ मिलकर मासूम की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं, मां का दावा है कि उसके बच्चे को अचानक खून की उल्टियां आई थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।