फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैजाबाद में क्रैश हुआ चॉपर, सरयू नदी किनारे उल्टा आकर गिरा, तस्वीरें

Thu, 26 Apr 2018 09:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Apr 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
chopper crash in faizabad

फैजाबाद एयरवेज स्टेशन से बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान टू सीटर ग्लाइडर प्लेन को तकनीकी खराबी के चलते रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इब्राहिमपुर दिवली के निंदुरा मांझा में आपात लैंडिंग करना पड़ा। इस दौरान प्लेन पलट गया। हालांकि, प्लेन में सवार ट्रेनर पायलट और प्रशिक्षु दोनों बाल-बाल बच गए।

chopper crash in faizabad

निजी फाल्कन एविरेशन एकेडमी का प्रशिक्षु विमान वीटी पीटीडी-132 गुरुवार प्रशिक्षण के लिये एयरवेज से उड़ान पर था। प्रशिक्षु राहुल गुप्ता के साथ पायलट कैप्टन विमल कुमार इसे उड़ा रहे थे। प्रशिक्षण के दौरान प्लेन में तकनीकी खराबी आने से प्लेन को इमरजेंसी लैंडिंग में नदी के किनारे उतारना पड़ा।

chopper crash in faizabad
कैश चॉपर

मौके पर मौजूद ग्रामीणों के मुताबिक अपनी कमी को छिपाने के लिये प्लेन के पायलट ने बालू की रेत में ही फिर से प्लेन को उड़ाने की कोशिश की तो विमान पलट गया। विमान में सवार प्रशिक्षक और प्रशिक्षु दोनों बाल-बाल बच गये। प्लेन गिरने की खबर पर उड्डयन विभाग के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
chopper crash in faizabad

फाल्कन एविरेशन एकेडमी के ट्रेनर कै. विमल कुमार ने बताया जिले के एयरवेज पर 13 विमान है, इनमे 11 ट्रेंनिंग दे रहे है। एक विमान 45 मिनट से एक घंटे तक प्रशिक्षण देता है। इस प्लेन की तकनीकी खराबी से आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। इस दौरान विमान पलट गया है। खराबी की शिकायत उच्च अधिकारियों से पहले भी की गई थी, दोनों सवार सुरक्षित है।

विज्ञापन
chopper crash in faizabad

हादसे का एक दृश्य।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed